लाइव न्यूज़ :

यमुना एक्सप्रेसवे घोटाले की जांच अब सीबीआई के पास, पूर्व सीईओ पर FIR, 126 करोड़ का है मामला

By भाषा | Updated: December 25, 2019 11:41 IST

यमुना एक्सप्रेसवे घोटाला: सरकार ने इस परियोजना के लिए मथुरा में बड़ी जमीनों की खरीद में हुई 126 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच करने को कहा है।

Open in App
ठळक मुद्देयमुना एक्सप्रेसवे घोटाला मामले की जांच का जिम्मा अब सीबीआई परपूर्व सीईओ पीसी गुप्ता और 20 अन्य के नाम एफआईआर में दर्ज126 करोड़ रुपये के जमीन खरीद घोटाले का है मामला

यमुना एक्सप्रेसवे घोटाला मामले की जांच का जिम्मा अब सीबीआई ने ले लिया है। अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि एजेंसी ने अपनी प्राथमिकी में पूर्व सीईओ पी सी गुप्ता और 20 अन्य को नामजद किया है। अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी ने उत्तर प्रदेश सरकार की अनुशंसा के अनुरूप यह कदम उठाया है।

सरकार ने यमुना एक्सप्रेसवे परियोजना के लिए मथुरा में बड़ी जमीनों की खरीद में हुई 126 करोड़ रुपये की कथित अनियमितताओं की जांच करने को कहा है।

उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती ने 165 किलोमीटर लंबे इस एक्सप्रेसवे प्रोजेक्ट की शुरुआत की थी। इसका उद्घाटन समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने अपने कार्यकाल में 2012 में किया था। ये एक्सप्रेसवे नोएडा और आगरा को जोड़ता है।

यमुना एक्सप्रेसवे घोटाला क्या है 

ऐसे आरोप हैं कि यमुना एक्सप्रेस इंडस्ट्रियल डिवेलपमेंट अथॉरिटी के सीईओ रहे पीसी गुप्ता ने अधिकारियों और कर्मचारियों की मदद से मथुरा के 7 गांवों में 19 कंपनियों की मदद से 85.49 करोड़ रुपये में जमीन की खरीद की थी।खरीदी गई जमीन करीब 57.15 हेक्टेयर थी। इसके बाद इस जमीन को अथॉरिटी को ऊंचे दामों पर बेचा गया। इस कारण सरकार को 126 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए