लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने मणिपुर के पूर्व मुख्यमंत्री के घर से 26 लाख रुपये के प्रतिबंधित नोट बरामद किए

By भाषा | Updated: November 23, 2019 05:19 IST

उन्होंने बताया कि नोटबंदी से पहले की प्रतिबंधित मुद्रा को रखना अपराध है और उन पर बरामद धनराशि का पांच गुना जुर्माना लगाया जा सकता है।

Open in App

मणिपुर में विकास कार्यों में कथित तौर पर 332 करोड़ रुपये की अनियमितता के मामले में सीबीआई ने तीन राज्यों के नौ स्थानों पर छापे मारे। इस संबंध में पूर्व मुख्यमंत्री ओ इबोबी सिंह और अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। अधिकारियों ने बताया कि छापों के दौरान सिंह के घर पर सीबीआई ने नोटबंदी से पहले की मुद्रा में 26.49 लाख रुपये बरामद किए। इसके अलावा उनके घर से 11.47 रुपये नकद भी बरामद हुए हैं।

उन्होंने बताया कि नोटबंदी से पहले की प्रतिबंधित मुद्रा को रखना अपराध है और उन पर बरामद धनराशि का पांच गुना जुर्माना लगाया जा सकता है। उन्होंने बताया कि एजेंसी ने सिंह और मणिपुर डेवलपमेंट सोसाइटी (एमडीएस) से जुड़े रहे एक पूर्व आईएएस अधिकारी के आवास पर आइजोल, इम्फाल और गुड़गांव में छापे मारे।

आरोप है कि एमडीएस के तत्कालीन अध्यक्ष ओ इबीबी सिंह ने जून 2009 से जुलाई 2017 के बीच अपने कार्यकाल के दौरान कुछ अन्य लोगों के साथ मिलकर इस षडयंत्र को अंजाम दिया और कुल 518 करोड़ रुपये के सरकारी फंड में से लगभग 332 करोड़ रुपये का गबन किया। सीबीआई ने मणिपुर सरकार के अनुरोध पर मामला दर्ज किया है। सिंह के साथ ही सीबीआई ने एमडीएस के तीन पूर्व अध्यक्षों पर भी मुकदमा किया है। ये तीनों सेवानिवृत्त आईएएस हैं।

टॅग्स :सीबीआईनोटबंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

भारतअल्केमिस्ट एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी प्राइवेट लिमिटेड केस से अलग हुए सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश न्यायमूर्ति केवी विश्वनाथन, आखिर कारण

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ