लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के खिलाफ लगे यौन शोषण के मामले में सीएम आवास की तलाशी ली, जानिए पूरा मामला

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: May 3, 2022 20:12 IST

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी पर लगे यौन शोषण के आरोप में आज केरल के मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास का दौरा किया और इस मामले सबूत इकट्ठा किये।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी के खिलाफ लगे यौन शोषण के मामले में जांच तेज की इसके लिए सीबीआई ने केरल में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस का का दौरा किया एक महिला ने पूर्व सीएम ओमन चांडी सहित कांग्रेस के अन्य नेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगाया है

तिरुवनंतपुरम: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी सहित कुल पांच कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ लगे रेप के आरोपों की जांच करने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री के आधिकारिक निवास का दौरा किया। जानकारी के मुताबिक सीबीआई ने यह कदम इन नेताओं पर लगे यौन शोषण मामले में सबूत जुटाने के लिए उठाया है।

केरल में मुख्यमंत्री के आधिकारिक आवास क्लिफ हाउस का निरीक्षण करने के लिए सीबीआई की टीम ने राज्य सरकार से स्पेशल परमिशन ली थी। आज जैसे ही सीबीआई की स्पेशल टीम सीएम हाउस का निरीक्षण करने के लिए पहुंची, मीडिया के बहुत सारे कैमरे इस घटना को कैद करने के लिए सीएम आवास के बार इकट्ठा हो गये।

मालूम हो कि एक महिला ने केरल के पूर्व मुख्यमंत्री ओमन चांडी सहित कांग्रेस नेताओं पर सोलर पैनेल की ठेकेदारी दिलाने के एवज में कथिततौर पर यौन शोषण का आरोप लगाया गया था। सीबीआई पीड़िता के दिये बयान के मुताबिक सीएम आवास में उस जगह पर पहुंची थी, जहां कथिततौर पर तब के मुख्यमंत्री ओमन चांडी सहित अन्य ने उसके साथ दुर्व्यवहार किया था।

इस मामले में सीबीआई टीम ने पिछले महीने एमएलए हॉस्टल का भी दौरा किया था। पीड़िता के अनुसार एमएलए हॉस्टल में भी तत्कालीन कांग्रेसी विधायकों ने उसके साथ कथित तौर पर दुर्व्यवहार किया था। जानकारी के अनुसार सीबीआई टीम के इस सघन दौरे में वो पीड़ित महिला भी शामिल थी, जिसने पूर्व सीएम चांडी समेत कांग्रेस के पूर्व विधायकों के खिलाफ यौन शोषण का मामला दर्ज करवाया था।

केरल की लेफ्ट सरकार ने बीते साल साल सौर घोटाले में पकड़ी गई आरोपी महिला द्वारा सीएम चांडी, केसी वेणुगोपाल, हिबी ईडन, अदूर प्रकाश, पूर्व मंत्री एपी अनिल कुमार और एक अन्य के खिलाफ लगाये गये यौन उत्पीड़न के आरोपों के मामले में सीबीआई जांच की सिफारिश कर दी थी। इनमें से एक आरोपी एपी अब्दुल्ला कुट्टी, जो आरोप के वक्त कांग्रेस में थे मौजूदा समय में भाजपा के नेता हैं।

वहीं इस मामले में सफाई पेश करते हुए केरल के पूर्व सीएम ओमन चांडी ने कहा है कि उनके द्वारा या उनके विधायकों द्वारा सोलर मामले में आरोपी महिला के साथ कोई गलत काम नहीं किया है। इसलिए वो सीबीआई सहित किसी भी जांच का सामना करने के लिए तैयार हैं।

केरल की पिछली सरकार द्वारा आदेश दिये जाने के बाद केरल की अपराध शाखा पुलिस ने चांडी के नेतृत्व में बनी सरकार के खिलाफ करोड़ों के सौर पैनल घोटाले का केस दर्ज किया था, जिसमें चांडी और अन्य नेताओं पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली महिला भी आरोपी है। महिला का आरोप है कि साल 2012 में सीएम चांडी सहित कांग्रेस के कई नेताओं ने उसका यौन शोषण किया। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :Oommen ChandyकेरलKeralaरेपKC Venugopalrape
Open in App

संबंधित खबरें

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतकेरल कांग्रेस में सब ठीक?, वीडी सतीशन कैबिनेट में रमेश चेन्निथला को चाहिए गृह मंत्रालय?, वेणुगोपाल के बाद एक और टेंशन?

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज