लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने अवैध खनन मामले में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में 25 स्थानों पर तलाशी ली

By भाषा | Updated: November 19, 2020 20:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 नवंबर सीबीआई ने अवैध खनन मामले में बृहस्पतिवार को गुराजला सीट से तेदेपा के पूर्व विधायक के परिसरों समेत आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के 25 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि सीबीआई द्वारा 26 अगस्त को दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में गुंटुर, आंध्रप्रदेश और हैदराबाद, तेलंगाना में तेदेपा के पूर्व विधायक यारापतिनेनी श्रीनिवास राव समेत कुछ लोगों के परिसरों समेत 25 स्थानों की तलाशी ली गयी।

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान कई दस्तावेज, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गयी।’’

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकाल में चूना पत्थर के अवैध खनन के 17 से ज्यादा मामले की जांच आंध्रप्रदेश पुलिस की सीबी-सीआईडी से अपने हाथ लिया था। मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने प्राकृतिक संसाधन को हुए नुकसान का आकलन के लिए उपग्रह की तस्वीरों का इस्तेमाल किया।

गौड़ ने कहा, ‘‘आरोप हैं कि आरोपियों ने अवैध तरीके से गुंटुर जिले के दाचेपल्ली मंडल के केसनुपल्ली और नादीकुदी गांवों, पिदुगुरल्ला मंडल के कोणनकी गांव में वर्षों तक खनन किया।’’

उन्होंने कहा कि अवैध खान से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

प्रवक्ता ने कहा , ‘‘यह भी आरोप हैं कि 2014 से 2018 के दौरान आरोपियों ने लाखों टन अवैध खनन किया जिससे करोड़ों रुपये के प्राकृतिक संसाधन का नुकसान हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

कारोबार800 करोड़ रुपये खर्च, लाखों कर्मचारी को तोहफा?, 5वें, 6वें और 7वें वेतन आयोगों के तहत कर्मचारियों के महंगाई भत्ता डीए के बकाया भुगतान को मंजूरी

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

क्रिकेटउप-कप्तानी से हटाए जाएंगे पंत?, अफगानिस्तान के खिलाफ क्या खेलेंगे रोहित और हार्दिक?, गुवाहाटी में टीम की घोषणा

भारत अधिक खबरें

भारतकुत्तों के काटने की घटनाओं को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता?, सुप्रीम कोर्ट ने स्कूलों और अस्पतालों के पास आवारा कुत्तों को हटाने के आदेश को बरकरार रखा?

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की