लाइव न्यूज़ :

पिलैटस विमान सौदा: सीबीआई ने भ्रष्टाचार का मामला किया दर्ज, संजय भंडारी का भी नाम शामिल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 22, 2019 11:56 IST

संजय भंडारी पहले ही लंदन में रॉबर्ट वाड्रा के लिए बेनामी संपत्ति खरीदने के मामले में जांच के घेरे में हैं। सीबीआई ने सौदे के संबंध में भंडारी के आवास और कार्यालय में छापेमारी भी की।

Open in App
ठळक मुद्देसाल 2009 के 75 पिलैटस बेसिक ट्रेनर विमान खरीदे जाने संबंधी सौदे में भ्रष्टाचार का मामला दर्जसीबीआई ने सौदे के संबंध में भंडारी के आवास और कार्यालय में छापेमारी भी की

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने साल 2009 के 75 पिलैटस बेसिक ट्रेनर विमान खरीदे जाने से संबंधित सौदे में कथित भ्रष्टाचार को लेकर भारतीय वायुसेना और रक्षा मंत्रालय के अज्ञात अधिकारियों समेत विवादास्पद हथियार डीलर संजय भंडारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। 

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने सौदे के संबंध में भंडारी के आवास और कार्यालय में छापेमारी भी की। इस दौरान कुछ अहम दस्तावेज भी जांच एजेंसी ने बरामद किये हैं। एजेंसी ने कहा कि स्विट्जरलैंड आधारित पिलैटस एयरक्राफ्ट लिमिटेड को सीबीआई ने खरीद में अनियमितताओं और 339 करोड़ रुपये की रिश्वत के आरोपों में भी आरोपी बनाया है। 

सीबीआई ने एफआईआर में एक कंपनी ऑफसेट इंडिया सॉल्यूशन्स प्राइवेट लिमिटेड का भी जिक्र किया है। यह दिल्ली के पंचशील पार्क में स्थित है और इसका मालिकाना हक संजय भंडारी के पास है।

बता दें कि भंडारी पहले ही लंदन में रॉबर्ट वाड्रा के लिए बेनामी संपत्ति खरीदने के मामले में जांच के घेरे में हैं। सीबीआई इस मामले की भी जांच कर रही है कि स्विस एयरक्राफ्ट फर्म के लिए उनकी कंपनी पिलैटस विमान ने क्या भूमिका निभाई है।

ट्रेनर एयरक्राफ्ट का दरअसल वायु सेना में आने वाले नये कैडेट्स के ट्रेनिंग के लिए इस्तेमाल किया जाता है। एयर फोर्स ने HTP-32 में लगातार आ रही खराबी की शिकायतों के बाद पिलैटस PC-7 Mk-II खरीदने का फैसला किया था। 

(भाषा इनपुट के साथ)

टॅग्स :सीबीआईरॉबर्ट वाड्राइंडियन एयर फोर्स
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया