लाइव न्यूज़ :

CBI की रेड में आप विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा के यहां से करीब 16.57 लाख रुपये कैश, विदेशी मुद्रा औक ब्लैंक चेक बरामद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 7, 2022 18:34 IST

सूत्रों के अनुसार, आप विधायक के यहां से सीबीआई ने करीब 16.57 लाख रुपये, लगभग 88 विदेशी मुद्रा नोट, कुछ संपत्ति दस्तावेज, कई बैंक खाते और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

Open in App

चंडीगढ़: केन्द्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने 40 करोड़ रुपये से अधिक के बैंक धोखाधड़ी मामले में पंजाब के संगरूर में तीन स्थानों पर आम आदमी पार्टी (आप) विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा से जुड़े परिसरों पर छापेमारी कर रही है। 

अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अमरगढ़ से विधायक माजरा के खिलाफ मामले के सिलसिले में संगरूर जिले के मलेरकोटला इलाके में छापेमारी की जा रही है। उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ बड़ौदा की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। 

सूत्रों के अनुसार, सीबीआई ने छापेमारी के दौरान आप विधायक के यहां से 94 हस्ताक्षरित खाली चेक और कई आधार कार्ड बरामद किए। इसके अलावा सीबीआई ने करीब 16.57 लाख रुपये, लगभग 88 विदेशी मुद्रा नोट, कुछ संपत्ति दस्तावेज, कई बैंक खाते और अन्य आपत्तिजनक दस्तावेज भी बरामद किए हैं।

टॅग्स :सीबीआईआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतRaghav Chadha vs AAP: 'चुप कराया गया, हारा नहीं हूं, राघव चड्ढा ने AAP से किए तीखे सवाल; VIDEO

भारतएचएस फूलका ने आप को दिया झटका, बीजेपी में शामिल

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए