लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने जेईई (मेन्स) परीक्षा में अनियमितता के संबंध में 19 स्थानों पर छापे मारे

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:56 IST

Open in App

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने जेईई (मेन्स) परीक्षा में निजी संस्थान एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके निदेशकों द्वारा कथित हेरफेर को लेकर 19 स्थानों पर बृहस्पतिवार को छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। एजेंसी ने इस संबंध में बुधवार को मामला दर्ज किया था और बृहस्पतिवार को परीक्षा समाप्त होने के बाद छापेमारी की। प्रतिष्ठित जेईई (मेन्स) परीक्षा आईआईटी (भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान)और एनआईटी (राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान) में दाखिले के लिए बहुत अहम होती है। अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई के दलों ने दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र, पुणे, जमशेदपुर, इंदौर और बेंगलुरु में 19 स्थानों पर छापे मारे । सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने कहा, ‘‘छापेमारी के दौरान 25 लैपटॉप, सात पीसी (निजी कम्यूटर), बाद के दिनांक के लगभग 30 चेक के साथ-साथ विभिन्न छात्रों की पीडीसी (अनंतिम डिग्री प्रमाणपत्र) की अंक तालिका समेत बड़ी संख्या में आपत्तिजनक दस्तावेज / उपकरण बरामद हुए।’’ एफिनिटी एजुकेशन प्राइवेट लिमिटेड और उसके तीन निदेशकों सिद्धार्थ कृष्णा, विश्वंभर मणि त्रिपाठी और गोविंद वार्ष्णेय के अलावा अन्य दलालों और सहयोगियों के खिलाफ मामला दर्ज करने के बाद एजेंसी ने यह कार्रवाई की। यह आरोप लगाया गया है कि निदेशकों ने अन्य सहयोगियों और दलालों के साथ मिलकर साजिश रची। आरोप के अनुसार, वे ‘‘जेईई (मेन्स) की ऑनलाइन परीक्षा में हेरफेर कर रहे थे और उन्हें मिली बड़ी रकम के अनुसार सोनीपत (हरियाणा) में एक चुने हुए परीक्षा केंद्र से दूरस्थ पहुंच के माध्यम से आवेदकों के प्रश्न पत्रों को हल करके इच्छुक छात्रों को शीर्ष एनआईटी संस्थानों में दाखिला लेने में मदद कर रहे थे’’। यह भी आरोप लगाया गया था कि आरोपी इच्छुक छात्रों से सुरक्षा के रूप में 10वीं और 12वीं कक्षा की अंक तालिका, यूजर आईडी, पासवर्ड और बाद की दिनांक के चेक लेते थे, और एक बार प्रवेश हो जाने के बाद देशभर में हर उम्मीदवार से 12 से 15 लाख रुपए तक की भारी रकम वसूल करते थे। उन्होंने कहा, ‘‘कई लोगों से पूछताछ की जा रही है और जांच जारी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतNEET-UG पेपर लीक मामला: मुख्य आरोपी मनीषा मंधारे 14 दिनों की CBI कस्टडी में, कोर्ट ने दी मंजूरी

भारतNEET Paper Leak: CBI के निशाने पर पूरा NTA पैनल, अंदरूनी सूत्र की गिरफ्तारी से मचा हड़कंप

भारतनीट पेपर लीक का नागपुर कनेक्शन? नांदेड़ में CBI की आठ घंटे तक छापेमारी, ‘सबूत जला दो’ ऐसा आया था फोन

भारतNEET Paper Leak: नीट जीवविज्ञान प्रश्न पत्र लीक के पीछे थी पुणे की शिक्षिका का हाथ, सीबीआई के हत्थे चढ़ी

भारतसीबीआई ने नीट प्रश्नपत्र लीक मामले के ‘सरगना’ रसायन विज्ञान के प्रोफेसर पीवी कुलकर्णी को पुणे से किया अरेस्ट, गिरफ्त में अब तक 7

भारत अधिक खबरें

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो