लाइव न्यूज़ :

एफसीआरए मामला: सीबीआई ने विमानन सलाहकार दीपक तलवार के खिलाफ आरोप पत्र दाखिल किया

By भाषा | Updated: March 10, 2020 05:59 IST

सीबीआई ने गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर नवंबर 2017 को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और तलवार, एडवांटेज इंडिया, एर्कोडिस हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराओं और एफसीआरए कानून 2010 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

Open in App
ठळक मुद्देअधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तलवार पहले ही विमानन सौदे की लॉबिंग में भ्रष्टाचार करने के आरोपों में जेल में हैंसीबीआई ने करीब दो साल की जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया है और तलवार, एडवांटेज इंडिया और एनजीओ के कुछ अधिकारियों को नामजद किया है।

नई दिल्ली: विमानन बिचौलिया दीपक तलवार के गैर सरकार सरकारी संगठन (एनजीओ) एडवांटेज इंडिया को यूरोप के एक रक्षा उत्पादक से मिले 90.72 करोड़ की राशि विदेशी चंदा नियमन कानून (एफसीआरए) का उल्लंघन कर कथित रूप से अन्य मद में स्थानांतरित करने के मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आरोप पत्र दाखिल किया है।अधिकारियों ने सोमवार को बताया कि तलवार पहले ही विमानन सौदे की लॉबिंग में भ्रष्टाचार करने के आरोपों में जेल में हैं। उन्होंने बताया कि सीबीआई ने करीब दो साल की जांच के बाद आरोप पत्र दाखिल किया है और तलवार, एडवांटेज इंडिया और एनजीओ के कुछ अधिकारियों को नामजद किया है।उल्लेखनीय है कि सीबीआई ने गृह मंत्रालय की अनुशंसा पर नवंबर 2017 को इस मामले की जांच अपने हाथ में ली थी और तलवार, एडवांटेज इंडिया, एर्कोडिस हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता के तहत आपराधिक साजिश और धोखाधड़ी की धाराओं और एफसीआरए कानून 2010 के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।अधिकारियों ने बताया कि प्राथमिकी में सीबीआई ने आरोप लगाया था कि तलवार और उसके एनजीओ को यूरोप के रक्षा उत्पादक से एंबुलेंस और अन्य वस्तुए खरीदने के लिए राशि मिली लेकिन इसका इस्तेमाल अन्य मद में किया गया।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्रिकेटसफलता के लिए कौशल से ज्यादा आत्मविश्वास की जरूरत, मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज दीपक चाहर ने कहा- समीर रिजवी ने कमाल की पारी खेली

क्रिकेटआईपीएल 2026ः 12 गेंद में चाहिए था 15 रन, 19वां-20वां ओवर, आर्चर-देशपांडे की किया कमाल और 8 रन दिए और 6 रन से दिलाई जीत

भारत अधिक खबरें

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?