लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने जमीन के बदले नौकरी मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी सहित 14 के खिलाफ दायर की चार्जशीट

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: October 7, 2022 21:54 IST

सीबीआई ने रेलवे में जमीन के बदले नौकरी के मामले में विशेष अदालत में आरोपपत्र दायर किया है। जिसमें लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी सहित 14 अन्य लोगों को आरोपी बनाया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत के तौर पर जमीन लेने के मामले में दायर की चार्जशीटचार्जशीट में पूर्व रेल मंत्री लालू यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ 14 लोगों का नाम शामिल हैआरोपपत्र में लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक भी सह आरोपी हैं

पटना: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रेलवे में नौकरी के बदले रिश्वत के तौर पर जमीन लेने के मामले में पूर्व रेलमंत्री और राष्ट्रीय जनता दल के प्रमुख लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी और बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ 14 अन्य के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है।

इस मामले में जानकारी देते हुए सीबीआई अधिकारियों ने शुक्रवार को कहा कि सीबीआई की ओर से विशेष अदालत में दायर किये गये आरोपपत्र में लालू यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती और रेलवे के पूर्व महाप्रबंधक भी सह आरोपी हैं।

जमीन घोटाले के उजागर होने के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने बीते 23 सितंबर 2021 को प्रारंभिक जांच दर्ज की थी, जिसे 18 मई को प्राथमिकी में बदल दिया गया था। एजेंसी के अनुसार रेलवे अधिकारियों ने उम्मीदवारों को कथित तौर पर "अनुचित जल्दबाजी" के नाम पर आवेदन करने के तीन दिनों के भीतर ग्रुप डी के पदों पर नियुक्त किया गया था और बाद में उन उम्मीदवारों से रेलवे अधिकारियों ने स्वयं या परिवार के अन्य सदस्यों के नाम पर जमीन ली थी।

सीबीआई के मुताबिक रेलवे में उम्मीदवारों का तबादला राबड़ी देवी और बेटियों मीसा भारती और हेमा यादव के नाम पर किया गया था। एजेंसी ने आरोप लगाया है कि पटना में करीब 1.05 लाख वर्ग फुट जमीन लालू प्रसाद यादव के परिवार के सदस्यों ने बेचने वालों से नकद भुगतान करके अपने नाम से अधिग्रहित की थी।

मामले ने तूल तब पकड़ा जब तत्कालीन नीतीश सरकार में डिप्टी सीएम सुशील मोदी ने इस मामले में लालू यादव को परिवार सहित कटघरे में खड़ा करते हुए आरोप लगाया कि लालू परिवार ने जमीन के बदले लोगों को रेलवे में नौकरी देने का काम किया है और इस मामले में सीधे तौर पर लालू परिवार शामिल है और सीबीआई इस मामले की जांच करके घोटाले पर से पर्दा उठाने का काम करे।

जिसके बाद सीबीआई ने केंद्र के आदेश पर मामले को अपने हाथ में लिया और आज इस मामले में लालू यादव समेत परिवार के सदस्यों को आरोपी मानते हुए कुल 14 लोगों के खिलाफ आरोप पत्र दायर कर दिया है। (समाचार एजेंसी पीटीआई के इनपुट के साथ)

टॅग्स :लालू प्रसाद यादवराबड़ी देवीमीसा भारतीआरजेडीसीबीआईRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारतबिहार में नीतीश कुमार अभी कर रहे खेला?, राजद विधायक फैसल रहमान से मिले मुख्यमंत्री, जाते-जाते तेजस्वी यादव से छिनेंगे विपक्ष नेता पद?

भारतराज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थन?, राजद विधायक फैसल रहमान को भाजपा ने गैर सरकारी विधेयक एवं संकल्प समिति का अध्यक्ष बनाया, कांग्रेस एमएलए मनोहर प्रसाद को इनाम?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?