लाइव न्यूज़ :

1984 के सिख दंगे मामले में सीबीआई ने दायर की चार्जशीट, कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर का नाम शामिल

By अंजली चौहान | Updated: May 20, 2023 15:13 IST

1984 सिख दंगों को लेकर सीबीआई ने नई चार्जशीट दायर की है इस चार्जशीट में उन्होंने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर का नाम दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस नेता पर आरोप है कि उन्होंने दंगा भड़काने का काम किया थासीबीआई को कांग्रेस नेता के खिलाफ सबूत मिले हैंआरोप है कि सिख दंगों में कई लोगों की जाने गई थी

नई दिल्ली: 1984 में हुए सिख दंगों मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। 39 साल पुराने सिख विरोधी दंगों अधिकारियों ने बताया कि कांग्रेस नेता के खिलाफ ताजा सबूत मिलने के बाद आरोपपत्र में उनका नाम लिया गया है।

जांच एजेंसी ने पिछले महीने 1984 में राष्ट्रीय राजधानी के पुल बंगश इलाके में हुई हिंसा के संबंध में कांग्रेस नेता की आवाज के नमूने एकत्र किए थे, जिसमें तीन लोग मारे गए थे।

कांग्रेस नेता पर पीड़ितों की हत्या करने वाली भीड़ को उकसाने का आरोप है।

टाइटलर पर आरोप है कि उन्होंने भीड़ को खूब भड़काया और उकसाया। जिसके बाद यही भीड़ दिल्ली के पुल बंगश गुरुद्वारे में पहुंची और आग लगा दी।

इस आगजनी में तीन सिख जलकर मर गए थे। जगदीश टाइटलर के खिलाफ धारा 147, 148, 149, 153(ए), 188, 109, 302, 436 और 295 समेत कई धाराओं में चार्जशीट दायर की गई है। 

जानकारी  के अनुसार, पिछले महीने कांग्रेस नेता का वॉयस सैंपल सीबीआी की सीएफएसएल लैब में लिया गया था। इस वक्त सीबीआई ने साफ किया था कि 36 साल पहले हुए दंगे में सबूत जुटाने के लिए टाइटलर के नमूने लिए गए हैं। 

मालूम हो कि साल 1984 में तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की उनके सिख अंगरक्षकों ने गोली मारकर उन्हें जान से मार दिया था। इसके बाद सिखों के प्रति आक्रोश का जन्म हुआ और दिल्ली में दंगा भड़क गया।

इस दंगे में सिखों को निशाना बनाया गया और उन पर हमला किया गया। इस मामले में साल 2000 में भारत सरकार द्वारा 1984 के सिख विरोधी दंगे की जांच के लिए नानवती कमिशन गठन किया गया था।

कमीशन की रिपोर्ट के बाद गृह मंत्रालय ने तत्कालीन सांसद टाइटलर और अन्य के खिलाफ जांच करने के लिए सीबीआई को आदेश दिया गया था।  

टॅग्स :Central Bureau of Investigationकांग्रेससीबीआईदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारतकौन हैं वडास्सेरी दामोदर मेनन सतीशन?, परावुर सीट से 2006, 2011, 2016, 2021 और 2026 में जीत हासिल की?

भारतमहाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीट पर चुनाव, 18 जून को पड़ेंगे वोट, निर्वाचन आयोग की घोषणा, जानें मतगणना कब?

भारतBilaspur Nikay Chunav Results: कुल 11 सीट और भाजपा ने 9 और कांग्रेस ने 2 सीट पर दर्ज की जीत?

भारत अधिक खबरें

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी