लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने बर्खास्त आयकर आयुक्त संजय कुमार पर मामला किया दर्ज

By भाषा | Updated: July 6, 2019 23:18 IST

छापेमारी अभियान शुक्रवार की सुबह को शुरू हुआ और शनिवार तक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 13 स्थानों पर छापेमारी हुई जिसमें श्रीवास्तव का पंडारा रोड स्थित आवास और नोएडा कार्यालय भी शामिल हैं।

Open in App

सीबीआई ने आयकर आयुक्त संजय कुमार श्रीवास्तव पर मामला दर्ज किया है, जिन्हें हाल में सरकार ने अनुचित लाभ हासिल करने के लिए कथित तौर पर पिछली तारीख में अपील आदेश पारित करने के लिए बर्खास्त कर दिया था।

अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि एजेंसी ने उनके आवास और कार्यालय पर छापेमारी की। छापेमारी अभियान शुक्रवार की सुबह को शुरू हुआ और शनिवार तक दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 13 स्थानों पर छापेमारी हुई जिसमें श्रीवास्तव का पंडारा रोड स्थित आवास और नोएडा कार्यालय भी शामिल हैं।

सीबीआई ने दावा किया है कि श्रीवास्तव के आवास से 2.47 करोड़ रुपये मूल्य के आभूषण, 16.44 लाख रुपये नकदी, दस लाख रुपये, पूर्व अधिकारी एवं उनके परिवार के सदस्यों के नाम पर बैंक खातों में जमा 1.30 करोड़ से अधिक रुपये, दो अचल संपत्तियों से जुड़े अकाट्य दस्तावेज और एक बैंक लॉकर बरामद हुए।

अधिकारियों ने बताया कि आरोप है कि श्रीवास्तव ने नोएडा के आयकर (अपील) आयुक्त के तौर पर जून 2019 में पिछली तारीख में 104 आदेश पारित किए। जून 2019 में सरकार ने उन्हें जबरन सेवानिवृत्ति दे दी। एजेंसी ने उन पर आपराधिक षड्यंत्र, ठगी, धोखाधड़ी के अलावा भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धाराओं में मामला दर्ज किया है।

सीबीआई ने आरोप लगाए कि आदेश दिसम्बर 2018 की तारीख में पारित किए गए। एजेंसी ने आरोप लगाए हैं कि इनमें से 13 आदेश उनके अधिकार क्षेत्र के नहीं थे। एजेंसी के आरोप हैं कि श्रीवास्तव को दस जून 2019 को जबरन सेवानिवृत्ति दे दी गई लेकिन इन आदेशों को इन्कम टैक्स बिजनेस एप्लीकेशन पर 11 जून और 13 जून के बीच में डाला गया।

इन आदेशों को आरएसए टोकन का दुरुपयोग कर डाला गया। यह टोकन विभाग में एक तरह का पहुंच व्यवस्था है।

टॅग्स :सीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया