लाइव न्यूज़ :

CBI निदेशक सुबोध जायसवाल बन सकते हैं रॉ के अगले चीफ, इसी साल जून में जिम्मेदारी देने की तैयारी

By हरीश गुप्ता | Updated: May 3, 2022 08:26 IST

सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को इसी साल जून में रॉ का चीफ बनाया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार इस साल जून में सामंत गोयल का कार्यकाल पूरा होने के बाद जायसवाल को रॉ में भेजा जाएगा।

Open in App
ठळक मुद्देसुबोध कुमार जायसवाल बनाया जा सकता है रॉ का अगला चीफ, पहले भी काम कर चुके हैं रॉ में।सुबोध जायसवाल अगले साल की शुरुआत में सीबीआई निदेशक के रूप में सेवानिवृत होने वाले थे।सुबोध जायसवाल को इस साल जून में सामंत गोयल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रॉ में भेजा जाएगा।

नई दिल्ली: सीबीआई में विशेष निदेशक के रूप में प्रवीण सिन्हा के कार्यकाल में छह महीने के विस्तार के साथ केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) और रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (रॉ) में शीर्ष पर बदलाव का रास्ता साफ हो गया है। सिन्हा 30 अप्रैल को सेवानिवृत होने वाले थे।

सिन्हा के कार्यकाल के विस्तार के साथ ही महाराष्ट्र के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी सीबीआई निदेशक सुबोध कुमार जायसवाल को रॉ में स्थानांतरित करने का मार्ग प्रशस्त करता है। जानकारी मिली है कि उन्हें जून में रॉ के निदेशक का पद दिया जा सकता है। प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) के सूत्रों की मानें तो जायसवाल को इस साल जून में सामंत गोयल का कार्यकाल पूरा होने के बाद रॉ में भेजा जाएगा।

रॉ में पहले भी काम कर चुके हैं सुबोध जायसवाल

सामंत गोयल को उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार के रूप में नियुक्त किया जा सकता है। यह पद कुछ समय से खाली है। दूसरी ओर जायसवाल रॉ में पहुंचकर खुश हो सकते हैं, क्योंकि वह पहले भी यहां काम कर चुके हैं। दूसरा, उन्हें सेवा के लिए एक अतिरिक्त वर्ष मिलेगा।

जायसवाल अगले साल की शुरुआत में सीबीआई निदेशक के रूप में सेवानिवृत होने वाले थे। वह अब दो साल के लिए रॉ के डायरेक्टर होंगे। गुजरात कैडर के आईपीएस अधिकारी सिन्हा बेहद सक्रिय हैं। बताया जाता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीबीआई और रॉ के मौजूदा प्रमुखों के कामकाज से बेहद खुश हैं।

प्रवीण सिन्हा ने इंटरपोल में बनाई थी जगह

प्रवीण सिन्हा के विस्तार का एक अन्य कारण यह भी है कि पिछले साल उन्हें एशिया से इंटरपोल की कार्यकारी समिति के लिए चुना गया था। इस चुनाव में उन्होंने चीन को हराया था। सिन्हा की जीत सुनिश्चित करने के लिए पीएमओ और विदेश मंत्रालय ने अपनी पूरी ताकत लगा दी थी। यह महत्वपूर्ण पद तीन साल के लिए होता है। सिन्हा के सेवानिवृत होने पर भारत इस पद को खो देता।

टॅग्स :सीबीआईरिसर्च एंड एनालिसिस विंगनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर