लाइव न्यूज़ :

सीबीआई ने अदालत से कहा : दाभोलकर और लंकेश की हत्या का मामला एक-दूसरे से जुड़ा हुआ

By भाषा | Updated: August 26, 2018 20:52 IST

सीबीआई लंकेश हत्याकांड मामले में कर्नाटक एसआईटी द्वारा गिरफ्तार लोगों की भी हिरासत मांगेगी क्योंकि उनमें से कुछ के दाभोलकर मामले से संबंध हैं।

Open in App

पुणे, 26 अगस्त:सीबीआई ने आज यहां की एक अदालत में दावा किया कि बेंगलुरू में पत्रकार गौरी लंकेश की हत्या और अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता नरेंद्र दाभोलकर की पुणे में 2013 में हुई हत्या एक-दूसरे से जुड़ी हुई है।

सचिन आंदुरे की हिरासत को बढ़ाने की मांग करते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने अदालत से कहा कि लंकेश हत्याकांड मामले के आरोपियों में से एक ने उसे एक पिस्तौल और मैगजीन के साथ तीन गोलियां सौंपी थीं। 

आंदुरे, दाभोलकर हत्या मामले में कथित तौर पर शामिल शूटरों में से एक था। प्रथम श्रेणी न्यायिक मजिस्ट्रेट एच आर जाधव ने आंदुरे की सीबीआई हिरासत 30 अगस्त तक बढ़ा दी। पुणे के अंधविश्वास विरोधी कार्यकर्ता दाभोलकर की अगस्त 2013 में सुबह की सैर के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। लंकेश की सितंबर 2017 में बेंगलुरू में उनके आवास के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई थी।

सीबीआई ने अदालत से कहा कि एजेंसी शरद कालास्कर की हिरासत मांगेगी। वह दाभोलकर हत्याकांड में कथित तौर पर दूसरा शूटर था। कालास्कर उन पांच लोगों में शामिल है जिन्हें महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ता (एटीएस) ने इस महीने की शुरूआत में राज्य के विभिन्न हिस्सों से देसी बम और आग्नेयास्त्रों को जब्त किये जाने के सिलसिले में गिरफ्तार किया था।

विशेष लोक अभियोजक विजय कुमार धकाने ने कहा, ‘‘कालास्कर फिलहाल नालासोपारा विस्फोटक जब्ती मामले में एटीएस की हिरासत में है। सीबीआई दाभोलकर मामले में उसकी हिरासत मांगेगी क्योंकि उससे और आंदुरे से एकसाथ पूछताछ किये जाने की आवश्यकता है।’’

उन्होंने कहा कि सीबीआई लंकेश हत्याकांड मामले में कर्नाटक एसआईटी द्वारा गिरफ्तार लोगों की भी हिरासत मांगेगी क्योंकि उनमें से कुछ के दाभोलकर मामले से संबंध हैं और वे आंदुरे से जुड़े हैं।

धकाने ने अदालत से कहा, ‘‘आंदुरे से पूछताछ के दौरान इस बात का खुलासा हुआ कि लंकेश हत्याकांड मामले में आरोपियों में से एक ने 7.65 मिमी की एक देसी पिस्तौल और तीन गोलियां उसे सौंपी थी और उसने 11 अगस्त को महाराष्ट्र के औरंगाबाद में अपने रिश्तेदार शुभम सुराले को इसे सौंपा था।’’ 

सुराले ने पिस्तौल रोहित रेगे को दिया था। धकाने ने कहा कि सीबीआई ने रेगे के औरंगाबाद स्थित निवास से एक देसी पिस्तौल और मैगजीन के साथ 7.65 मिमी के तीन कारतूस जब्त किये थे। उन्होंने कहा कि एजेंसी इस बात की जांच कर रही है कि क्या हथियार का दाभोलकर की हत्या में इस्तेमाल हुआ था।

उन्होंने कहा कि सीबीआई आंदुरे और कालास्कर ने कथित तौर पर 20 अगस्त 2013 को दाभोलकर की हत्या करने में जिस मोटरसाइकिल का इस्तेमाल किया था उसे ढूंढने की कोशिश कर रही है। बचाव पक्ष के वकील प्रकाश सालसिंगिकर ने दाभोलकर हत्याकांड में 2016 में सीबीआई द्वारा दायर आरोप पत्र का हवाला देते हुए आंदुरे की हिरासत बढ़ाने का विरोध किया।

टॅग्स :गौरी लंकेशसीबीआई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए