लाइव न्यूज़ :

CBI ने तीन करोड़ रुपये के रिश्वत मामले में डीआरआई के एडीजी को किया गिरफ्तार

By भाषा | Updated: January 2, 2020 05:52 IST

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि क्लीयरिंग हाउस एजेंट अनूप जोशी और चन्द्रशेखर के करीबी दोस्त राजेश ढांडा ने लोकसेवक की ओर से यह सुनिश्चित करने के लिए तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी कि डीआरआई उसे बरामद दस्तावेजों के मामले में नहीं फंसाएगा।

Open in App

सीबीआई ने तीन करोड़ रुपये की रिश्वत के मामले में राजस्व खुफिया निदेशालय (डीआरआई) के अतिरिक्त महानिदेशक चन्द्रशेखर और दो बिचौलियों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। यह जानकारी अधिकारियों ने दी।

उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अधिकारी लुधियाना में डीआरआई के अतिरिक्त महानिदेशक (एडीजी) के पद पर तैनात है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के एक प्रवक्ता ने यहां बताया कि आरोप है कि जून 2019 में डीआरआई ने विभिन्न निर्यातकों को सेवाएं मुहैया कराने वाली एक निजी एजेंसी पर छापा मारा था। इस दौरान एक निर्यातक से संबंधित कुछ दस्तावेज भी जब्त किए गए थे।

संबंधित एजेंसी विक्रेता और खरीदार के बीच सामान के आदान-प्रदान में आने वाली रुकावटों को दूर करने का काम करती है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि क्लीयरिंग हाउस एजेंट अनूप जोशी और चन्द्रशेखर के करीबी दोस्त राजेश ढांडा ने लोकसेवक की ओर से यह सुनिश्चित करने के लिए तीन करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी कि डीआरआई उसे बरामद दस्तावेजों के मामले में नहीं फंसाएगा।

अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने अधिकारी की ओर से मांगी गई रिश्वत की पहली किस्त के रूप से 25 लाख रुपये लेते समय जोशी और ढांडा को गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि बिचौलियों ने पूछताछ के दौरान अधिकारियों को बताया कि रिश्वत चंद्रशेखर के लिए थी। अधिकारियों ने कहा कि नयी दिल्ली, नोएडा और लुधियाना में छापेमारी जारी है।

टॅग्स :सीबीआईलोकमत हिंदी समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतपूर्व सांसद विजय दर्डा और देवेंद्र दर्डा कोयला खदान आवंटन मामले में बरी

क्राइम अलर्ट200 नहीं 1500 करोड़ रुपये का मालिक जालसाज अशोक खरात?, कई बैंक खाते सील, विशेष जांच दल ने जमीन, भूखंड, फ्लैट और वाहनों की जानकारी मांगी

भारतभगोड़े नीरव मोदी को UK कोर्ट से झटका, प्रत्यर्पण याचिका खारिज; भारत वापसी का रास्ता साफ

भारतदिल्ली हाईकोर्ट ने केजरीवाल, सिसोदिया समेत 12 लोगों को जारी किया नोटिस, आबकारी नीति मामले में सीबीआई ने दायर की याचिका

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील