लाइव न्यूज़ :

CBI Arrested K Kavita: के कविता पर ईडी के बाद सीबीआई का शिकंजा, 'दिल्ली शराब घोटाले' में किया तिहाड़ जेल से गिरफ्तार

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: April 11, 2024 14:40 IST

सीबीआई ने गुरुवार को भारत राष्ट्र समिति की वरिष्ठ नेता और एमएलसी के कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीबीआई ने शराब घोटाले की आरोपी के कविता को तिहाड़ जेल से गिरफ्तार कर लिया हैईडी के कविता को शराब घोटाले में आप नेताओं को रिश्वत देने के मामले में गिरफ्तार कर चुकी हैके कविता तिहाड़ जेल में हैं, जहां अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया भी बंद हैं

नई दिल्ली: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने गुरुवार को भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) की वरिष्ठ नेता के कविता को गिरफ्तार कर लिया है। के कविता पहले से ही कथित दिल्ली शराब घोटाले में ईडी की न्यायिक हिरासत में हैं।

कविता पर आरोप है कि उन्होंने शराब लाइसेंस के बदले दिल्ली में आम आदमी पार्टी (आप) नेताओं को कथित तौर पर 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी है।

के कविता फिलहाल इस मामले में तिहाड़ जेल में बंद हैं, जहां दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और दिल्ली सरकार के पूर्व मंत्री मनीष सिसोदिया भी उसी आरोप में बंद हैं।

ईडी ने शराब घोटाले में बीते 15 मार्च को कविता को उसके हैदराबाद के बंजारा हिल्स स्थित आवास से गिरफ्तार किया था।

के कविता की गिरफ्तारी दिल्ली की एक अदालत द्वारा केंद्रीय जांच एजेंसी को बीआरएस विधायक से पूछताछ करने की अनुमति दिए जाने के कुछ दिनों बाद आई है। विशेष न्यायाधीश कावेरी बावेजा ने एक दिन पहले संबंधित जेल अधीक्षक को एक लिखित नोटिस सौंपने के बाद कविता का बयान दर्ज करने के लिए सीबीआई को तिहाड़ जेल का दौरा करने की अनुमति दी थी।

ईजी ने के कविता की गिरफ्तारी के बाद उन्हें दिल्ली शराब मामले में किंगपिन और प्रमुख साजिशकर्ताओं में बताया है। जांच एजेंसी ने अपने रिमांड आवेदन में कहा था कि उसने "आप के शीर्ष नेताओं के साथ साजिश रची और उन्हें 100 करोड़ रुपये की रिश्वत दी और बदले में दिल्ली उत्पाद शुल्क नीति के निर्माण और कार्यान्वयन में अनुचित लाभ प्राप्त किया।"

इसके अलावा ईडी के आवेदन में यह भी आरोप लगाया गया कि उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उनके पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसौदिया के साथ एक सौदा किया, जिसमें उन्होंने 'साउथ ग्रुप' के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर 'मध्यस्थों और बिचौलियों की एक श्रृंखला के माध्यम से' रिश्वत का भुगतान किया ताकि वो दिल्ली शराब नीति निर्माण तक अपनी पहुंच बना सकें।

टॅग्स :के कवितासीबीआईप्रवर्तन निदेशालयअरविंद केजरीवालमनीष सिसोदियाआम आदमी पार्टी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतक्या राघव चड्ढा किसी अन्य दल से जुड़े हुए हैं, पंजाब सीएम मान ने कहा-हां, समोसा और जहाज किराया पर बोल रहे थे और पंजाब मुद्दे पर नहीं, वीडियो

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतमेरी खामोशी को मेरी हार मत समझ लेना, मैं दरिया हूं, वक्त आने पर सैलाब?, एक्स पर राघव चड्ढा ने वीडियो जारी किया, सुनिए

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?

भारतTamil Nadu Polls: बीजेपी कैंडिडेट्स की लिस्ट में अन्नामलाई का नाम नहीं, 'सिंघम' किए गए साइडलाइन या नई जिम्मेदारी की तैयारी