लाइव न्यूज़ :

कावेरी जल विवादः कर्नाटक सरकार राज्य सीडब्ल्यूआरसी द्वारा जारी निर्देश को सुप्रीम कोर्ट में देगा चुनौती

By अनुभा जैन | Updated: September 28, 2023 12:46 IST

कावेरी जल विनियमन समिति ने कहा है कि अगर कावेरी बेसिन क्षेत्र में पानी की स्थिति में सुधार होता है तो राज्य को तमिलनाडु को 12.165 टीएमसीएफटी बैकलॉग पानी छोड़ना होगा (जो राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है)।

Open in App

बेंगलुरु: कावेरी जल विनियमन समिति (सीडब्ल्यूआरसी) द्वारा जारी निर्देश के अनुसार, कर्नाटक राज्य तमिलनाडु को प्रतिदिन 3 हजार क्यूसेक पानी जारी करने को कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) और सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती देगा और अपना मामला पेश करेगा।

मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने राज्य की कानूनी टीम से बात की थी और सिद्धारमैया का विचार था कि सीडब्ल्यूआरसी के निर्देश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा, ’’तमिलनाडु को छोड़ने के लिए हमारे जलाशयों में पर्याप्त पानी नहीं है। इसलिए, हम विनियमन समिति के आदेश को सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष चुनौती देंगे।

29 सितंबर को बुलाए गए कर्नाटक बंद पर टिप्पणी करते हुए सीएम ने कहा कि लोकतांत्रिक समाज में कोई भी विरोध प्रदर्शन कर सकता है या बंद का आह्वान कर सकता है लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि ऐसा कोई बंद न करें जिससे आम जनता को असुविधा हो।

इधर, भाजपा-जद(एस) के वरिष्ठ नेताओं पूर्व सीएम एचडी कुमारस्वामी, बीएस येदियुरप्पा और डीवी सदानंद गौड़ा ने अन्य नेताओं के साथ बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया और दावा किया कि कावेरी जल मुद्दे से निपटने में राज्य सरकार विफल रही है।

डिप्टी सीएम डीके शिव कुमार ने मीडिया से कहा कि कर्नाटक जलाशय बांध से पानी छोड़ने का सवाल ही नहीं उठता। सरकार हर कीमत पर किसानों के हितों की रक्षा करेगी।

गौरतलब है कि कावेरी जल विनियमन समिति ने कहा है कि अगर कावेरी बेसिन क्षेत्र में पानी की स्थिति में सुधार होता है तो राज्य को तमिलनाडु को 12.165 टीएमसीएफटी बैकलॉग पानी छोड़ना होगा (जो राज्य के लिए एक बड़ी चुनौती है)। कर्नाटक के जलाशय पहले से ही प्रवाह में 53.04 प्रतिशत की कमी का सामना कर रहे हैं।

टॅग्स :Cauvery Water Disputes Tribunalकर्नाटकKarnataka
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्टदरवाजा नहीं खोल रहा, पड़ोसियों ने देखा तो उड़े होश?, फांसी लगाकर सॉफ्टवेयर इंजीनियर पति भानु चंद्र रेड्डी कुंटा ने दी जान, 17वीं मंजिल से कूदकर पत्नी शाजिया सिराज ने की आत्महत्या

क्राइम अलर्टKarnataka Horror: भाभी से अवैध संबंध?, पिता जॉन पॉल और बड़े भाई नवीन ने मिलकर छोटे स्टालिन को मार डाला, स्टालिन की सगाई जेनिफर से हुई थी और उसने राज खोला?

भारत अधिक खबरें

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम