लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में गहराया कावेरी का मुद्दा, अन्नाद्रमुक ने किया दो अप्रैल से भूख हड़ताल का ऐलान

By भाषा | Updated: March 31, 2018 03:15 IST

अन्नाद्रमुक की धुर विरोधी पार्टी द्रमुक ने कहा है कि वह प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी की 15 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा के दौरान काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन करेगी।

Open in App

चेन्नई, 31 मार्चः तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी ने शुक्रवार को कहा कि कावेरी जल प्रबंधन बोर्ड( सीडब्ल्यूएमबी) के गठन के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय का रूख करेगी। साथ ही सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक ने इस मुद्दे पर दो अप्रैल को भूख हड़ताल करने का भी ऐलान किया है। केन्द्र के साथ अच्छे संबंधरखने वाली अन्नाद्रमुक के लिए कावेरी का मुद्दा शर्मिंदगी का सबब बनता जा रहा है। पार्टी ने सीडब्ल्यूएमबी तथा कावेरी जल नियामक समिति( सीडब्ल्यूआरसी) के गठन की मांग को लेकर सोमवार को भूख हड़ताल करने की घोषणा की है।

अन्नाद्रमुक की धुर विरोधी पार्टी द्रमुक ने कहा है कि वह प्रधानंमत्री नरेन्द्र मोदी की 15 अप्रैल को प्रस्तावित यात्रा के दौरान काले झंडे दिखा कर विरोध प्रदर्शन करेगी। पार्टी के नेता एम के स्टालिन ने कहा कि वह एक अप्रैल को अपनी सहयोगी पार्टियों से मुलाकात करके केन्द्र तथा राज्य सरकार के खिलाफ विशाल प्रदर्शन की घोषणा करेंगे।

अन्नाद्रमुक के राज्यसभा सदस्य एस मुथुकरूप्पन ने आज नई दिल्ली में कहा कि वह कावेरी मुद्दे पर इस्तीफा देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री कावेरी के मुद्दे पर उनकी बात नहीं सुन रहे हैं। 

वहीं, मुख्यमंत्री पलानीस्वामी ने मदुरै में संवाददाताओं से कहा कि उच्चतम न्यायालय में जो याचिका दाखिल की जानी है उस पर विधि विशेषज्ञों से सलाह ली जा रही है। तमिलनाडु का रूख है कि केन्द्र सीडब्ल्यूआरसी तथा सीडब्ल्यूएमबी का गठन करें। 

टॅग्स :तमिलनाडुकावेरी नदी विवाद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपानीपुरी बेचने, मजदूरी करने और होटलों में टेबल साफ करने के लिए आते हैं उत्तर भारत से लोग?, संजय मयूख की पहल पर तमिलनाडु के मंत्री के खिलाफ निंदा प्रस्ताव

क्राइम अलर्ट4 दोस्त मिले और कई घंटे तक पीते रहे?, 2 सॉफ्टवेयर इंजीनियर मणि कुमार ने 6 कैन बीयर और पुष्पराज ने 5 कैन बीयर पी, शराब पीने के बाद खाना गले में फंसने से मौत

क्रिकेटन्यूजीलैंड सीरीज से पहले टीम इंडिया को झटका, पसली में फ्रैक्चर और 40 दिन के लिए बाहर साई सुदर्शन

भारतउत्तर और दक्षिण भारत के मध्य एकता के सेतु सुब्रमण्यम भारती

क्राइम अलर्टपति से अलग होकर महिला छात्रावास में रह रही थी पत्नी, मिलने के बहाने से हॉस्टल गया और कहासुनी के बाद दरांती से काटा, शव के साथ सेल्फी ले व्हाट्सएप स्टेटस पर डाला, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब