लाइव न्यूज़ :

Nowgam Police Station Blast: नौगाम थाने में कैसे हुआ ब्लास्ट? गृह मंत्रालय ने दिए जांच के आदेश

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 15, 2025 12:44 IST

Nowgam Police Station Blast: उन्होंने बताया कि इसमें पुलिस थाने को भारी नुकसान पहुंचा है तथा कुछ अन्य इमारतें भी प्रभावित हुई हैं।

Open in App

Nowgam Police Station Blast:  केंद्रीय गृह मंत्रालय ने शनिवार को बताया कि जम्मू-कश्मीर के नौगाम पुलिस थाने में हुए एक ‘‘जोरदार’’ आकस्मिक विस्फोट में नौ लोगों की मौत हो गई और 32 अन्य लोग घायल हो गए तथा इस घटना के कारणों की जांच की जा रही है। गृह मंत्रालय में संयुक्त सचिव प्रशांत लोखंडे ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि घटना के कारणों की जांच की जा रही है तथा विस्फोट के कारणों के बारे में कोई अन्य अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है।

उन्होंने बताया कि एक आतंकवादी मॉड्यूल की जांच के दौरान विस्फोटक पदार्थों एवं रसायनों का एक बड़ा जखीरा बरामद किया गया था और उसे श्रीनगर के बाहरी इलाके में स्थित नौगाम पुलिस थाना परिसर के एक खुले क्षेत्र में सुरक्षित रखा गया था। लोखंडे ने बताया कि बरामद विस्फोटकों को मानक और निर्धारित प्रक्रिया के तहत फोरेंसिक और रासायनिक जांच के लिए सौंपा जा रहा था।

उन्होंने बताया कि बरामद सामग्री अत्यधिक मात्रा में होने के कारण यह प्रक्रिया पिछले दो दिन से लगातार जारी थी। संयुक्त सचिव ने कहा कि बरामद सामग्री की ‘‘अस्थिर और संवेदनशील’’ प्रकृति को देखते हुए इस प्रक्रिया को विशेषज्ञों की देखरेख में बहुत सावधानी अंजाम दिया जा रहा था।

लोखंडे ने कहा, ‘‘हालांकि इस प्रक्रिया के दौरान 14 नवंबर (शुक्रवार) की रात लगभग 11 बजकर 20 मिनट पर एक आकस्मिक विस्फोट हुआ। इस दुर्भाग्यपूर्ण आकस्मिक घटना में नौ लोगों की मौत हो गई तथा 27 पुलिसकर्मी, दो राजस्व अधिकारी एवं तीन आम नागरिक घायल हो गए।’’

उन्होंने बताया कि इसमें पुलिस थाने को भारी नुकसान पहुंचा है तथा कुछ अन्य इमारतें भी प्रभावित हुई हैं। संयुक्त सचिव ने कहा, ‘‘दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना के कारणों के बारे में कोई और अटकलें लगाने की जरूरत नहीं है।’’ 

टॅग्स :Srinagarगृह मंत्रालयhome Ministryजम्मू कश्मीरjammu kashmir
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमौत से 2-4 दिन पहले 25 और 18-24 घंटे पहले 9 चोट निशान?, हिरासत में शहीद हुए सीमा सुरक्षा बल के जवान जसविंदर सिंह?, शरीर पर 34 चोटें

भारतपहलगाम नरसंहार के एक साल बाद भी नहीं खुले बैसरन वैली, डोनवान घाटी और चंदनवाड़ी, सिर्फ दावे ही दावे बाकी

भारतSonamarg: 2026 की पहली तिमाही में सोनमर्ग में पर्यटकों की संख्या 2 लाख के करीब, पहलगाम में एक साल में आने वालों का आंकड़ा 10 लाख के पार

भारतजम्मू-श्रीनगर के बीच डायरेक्ट वंदे भारत ट्रेन 30 अप्रैल से शुरू होने की उम्मीद, सभी तैयारियां पूरी

भारतPahalgam Attack Anniversary: पहलगाम नरसंहार की बरसी पर उमर अब्‍दुल्‍ला और मनोज सिंन्‍हा, बोले- "हम न भूलेंगे और न माफ करेंगे"

भारत अधिक खबरें

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

भारतMaharashtra: नागपुर डीएम ऑफिस में राजस्व सहायक ₹5 लाख की रिश्वत लेते गिरफ्तार

भारत‘लोकमत सुर ज्योत्सना’ राष्ट्रीय संगीत अवार्ड समारोह से दिल्ली मंत्रमुग्ध, पद्मश्री कैलाश खेर के गीतों से सजी शाम में दिग्गज गायकों का सम्मान

भारतBJP में शामिल होने के बाद आप सांसदों के खिलाफ प्रदर्शनों में दीवारों पर 'गद्दार' के भित्तिचित्र और फाड़े गए पोस्टर