लाइव न्यूज़ :

एटीएम में पैसों की किल्लत से जनता बेहाल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश में है पर्याप्त पैसा

By भारती द्विवेदी | Updated: April 17, 2018 12:55 IST

बताया जा रहा है कि दो हजार और पांच सौ रुपये के नोट डंप होने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: देश के कई शहरों में एटीएम में कैश ना होने की वजह से नोटबंदी जैसे हालात बने हुए हैं। कई शहरों में एटीएम के बाहर नो कैश का बोर्ड लगा चुका है। पैसों की किल्लत पर वित्तमंत्री अरुण जेटली ने ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है- 'देश में पैसों की स्थिति को लेकर मैंने समीक्षा की है। देश में पैसों की स्थिति को लेकर मैंने समीक्षा की है। पैसे बैंक में उपलब्ध है साथ ही सर्कुलेशन में भी काफी पैसे है। देश के कुछ हिस्सों में अचानक और असामान्य वृद्धि की वजह से अस्थायी कमी को जल्दी से निपटाने की कोशिश की जा रही है। ।'

वहीं वित्त राज्यमंत्री शिवप्रताप शुक्ला ने कहा है- 'हमारे पास अभी नगद रुपए 1,25,000 करोड़ है। एक समस्या ये है कि कुछ राज्यों में नगद कम हैं और कुछ राज्यों में ज्यादा। सरकार और आरबीआई दोनों ही राज्यवार कमिटी का गठन कर लिया है, ताकि एक राज्य से दूसरे राज्य में नगद लाया जा सके। ये सब होने में तीन दिन का समय लगेगा।'

बिहार के अलावा गुजरात, उत्तराखंड में भी संकट गहराया है। वहीं, राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के मयूर विहार फेस-3 के एटीएम पर सोमवार सुबह जाकर पड़ताल की तो वहां अधिकतर एटीएम में पैसे नहीं थे और जिन एटीएम में कैश था वहां लंबी-लंबी कतारें लगी हुई देखी गई हैं। 

कई राज्यों में शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में संकट बकरार है। ग्रामीण क्षेत्रों के ज्यादातर एटीएम में एक रुपया भी नहीं है। शाखाओं से भी कैश नहीं मिल पा रहा है। कहा जा रहा है कि बड़े नोटों की कमी के कारण एटीएम बेदम हो रहे हैं। इस कारण पिछले कई दिनों से लोगों को कैश नहीं मिल पा रहा है।

बताया जा रहा है कि दो हजार और पांच सौ रुपये के नोट डंप होने के कारण ऐसी स्थिति पैदा हुई है। कई बैंकों में तो यह स्थिति है कि जिन्हें एक लाख रुपये चाहिए, उन्हें दस-बीस हजार रुपये देकर चलता किया जा रहा है। इधर, बैंक प्रबंधकों का मानना है कि न तो आरबीआई जरूरत के हिसाब से पैसे भेज रही है और न ही लोग बैंकों में पैसे ही जमा कर रहे हैं। हाल यह है कि आरबीआई से कैश नहीं मिलने के कारण ब्रांचों में जो ग्राहक कैश जमा करा रहे है उसी से काम चलाया जा रहा है।

हालांकि जमा कराए जा रहे कैश से थोड़ी राहत जरूर मिल रही है, लेकिन इसको बैंकों के अधिकारी जुगाड़ बता रहे है। बैंको के अधिकारियों का कहना है कि इससे आम लोगों को बहुत कुछ नहीं होने वाला है। जब तक आरबीआई से पर्याप्त नोट नहीं मिलेगा। यह संकट जारी रहेगा। 

टॅग्स :एटीएममोदी सरकारआरबीआई बैंकअरुण जेटली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप