लाइव न्यूज़ :

ATM में कैश की किल्लत, राहुल गांधी ने कहा- 'मोदीजी ने बैंकिंग सिस्टम को कर दिया बर्बाद'

By भारती द्विवेदी | Updated: April 17, 2018 13:42 IST

राहुल गांधी ने कहा- लोकसभा में हमें 15 मिनट मिल जाए बोलने के लिए तो मोदी जी किसी भी मुद्दे सामने खड़े नहीं हो पाएंगे।

Open in App

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: देश के कई राज्यों में पैसों की किल्लत हो चुकी है। एटीएम के बाहर 'नो कैश' का बोर्ड लग चुका है। वित्तमंत्री अरुण जेटली ने अपनी तरफ से मामले पर बोलते हुए कहा है कि देश में पर्याप्त पैसा है। लेकिन कैश क्रंच पर राहुल गांधी ने सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने कहा है- 'मोदी जी ने देश की बैंकिंग सिस्टम को बर्बाद कर दिया है। नीरव मोदी 30,000 करोड़ रुपए लेकर भाग गया लेकिन पीएम मोदी ने एक शब्द नहीं कहा। हमें पैसों के लिए कतार में खड़े होने के लिए मजबूर किया गया। उन्होंने हमारे जेब से 500-1000 रुपए के नोट छीन नीरव मोदी के जेब में डाल दिया।'

एटीएम में पैसों की किल्लत से जनता बेहाल, वित्तमंत्री अरुण जेटली ने कहा- देश में है पर्याप्त पैसा

राहुल पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए आगे कहते हैं- 'पीएम लोकसभा में खड़े होने से डरते हैं। हमें 15 मिनट का भाषण मिल जाए लोकसभा में पीएम खड़े नहीं हो पाएंगे। चाहे वो राफेल मामला हो या चाहे वो नीरव मोदी का मामला हो।'

नोटबंदी के बाद फिर ATM के बाहर लगने लगी कतारें, बैंकों ने माना कैश की किल्लत

 

टॅग्स :राहुल गाँधीएटीएममोदी सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

भारतBihar News: राज्य अधिकारियों ने दिया अपनी संपत्ति का ब्योरा, जानें सबसे ज्यादा अमीर कौन?

कारोबारNew Labour Code: नौकरीपेशा लोगों के लिए बड़ी खबर, 1 अप्रैल से लागू हुए नए नियम, ओवरटाइम और PF में हुए ये बदलाव

भारत अधिक खबरें

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप