लाइव न्यूज़ :

शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन करने वालों के खिलाफ पुलिस में दर्ज मामले वापस लिये जाएंगे: स्टालिन

By भाषा | Updated: June 24, 2021 20:14 IST

Open in App

चेन्नई, 24 जून तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम के स्टालिन ने बृहस्पतिवार को कहा कि न्यूट्रिनो ऑब्जरवेटरी तथा कुडनकुलम परमाणु संयंत्र समेत विभिन्न परियोजनाओं के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वालों के विरुद्ध अन्नाद्रमुक के शासनकाल के दौरान पुलिस में दर्ज किये गए मामले वापस लिये जाएंगे।

उन्होंने विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए कहा कि उत्तरी तमिलनाडु में बड़े उद्योग लगाए जाएंगे, जिससे 22 हजार लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे।

स्टालिन ने कहा कि उन्हें दृढ़ विश्वास है कि युवा पुरुषों और महिलाओं के लिए उपयुक्त रोजगार के अवसर उनके और तमिल समाज के विकास की नींव हैं।

उन्होंने कहा कि इस लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए और पहले चरण में इस तरह की परियोजनाएं पिछड़े हुए उत्तरी क्षेत्रों के चेय्यर और तिंडीवनम में शुरू की जाएंगी।

उन्होंने कई घोषणाएं करते हुए कहा कि कोविड के बाद की जटिलताओं को दूर करने के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों के साथ सरकारी मेडिकल कॉलेजों के अस्पतालों में पोस्ट कोविड ​​क्लिनिक स्थापित किए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा सलेम-चेन्नई एक्सप्रेसवे, कुडनकुलम परमाणु संयंत्र, मीथेन अन्वेषण-निष्कर्षण और न्यूट्रिनो वेधशाला परियोजनाओं के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करने वाले लोगों के विरुद्ध पिछली अन्नाद्रमुक सरकार के दौरान दर्ज किये गए सभी पुलिस मामले वापस ले लिए जाएंगे।

स्टालिन ने कहा कि इसी तरह मीडिया, तीन कृषि कानूनों और नागरिकता संशोधन अधिनियम का विरोध करने वालों के खिलाफ दर्ज मामले भी खत्म किये जाएंगे।

उन्होंने कहा कि तूतीकोरिन में वेदांत की स्टरलाइट इकाई के खिलाफ हुए विरोध के संबंध में दर्ज मामलों को पहले ही वापस लिया जा चुका है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र