लाइव न्यूज़ :

ओडिशा में बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले बढ़े

By भाषा | Updated: September 4, 2021 14:41 IST

Open in App

ओडिशा में शनिवार को कोविड-19 के 681 नए मामले आए लेकिन बच्चों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। राज्य के स्वास्थ्य विभाग के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में शुक्रवार को 849 नए मामले आए थे। अधिकारी ने बताया कि पिछले 24 घंटे में जिन मरीजों में कोविड-19 की पुष्टि हुई है उनमें 118 बच्चे हैं जो कुल नए मामलों का 17.32 प्रतिशत है। इससे पहले यह 14.13 प्रतिशत था। ओडिशा में कोविड-19 के अब तक 10.1 लाख मामले आए हैं। खुर्दा जिला में सबसे अधिक 222 नए मामले आए हैं। बोलनगिर, गजपति, कंधमाल और नुआपाड़ा में कोई नया मामला नहीं आया है। राज्य में संक्रमण से पांच मरीजों की मृत्यु हुई है जिससे मृतक संख्या बढ़कर 8040 हो गई है। राज्य में वर्तमान में 7186 उपचाराधीन मरीज हैं जबकि 9.95 लाख मरीज संक्रमण से उबर चुके हैं। इनमें शुक्रवार को स्वस्थ हुए 835 मरीज भी शामिल हैं। नए मामलों की पुष्टि 67,229 नमूनों की जांच के बाद हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs LSG: राजस्थान रॉयल्स पहँची प्लेऑफ के नज़दीक, वैभव सूर्यवंशी की धाकड़ बल्लेबाजी से एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

क्रिकेटप्रिंस यादव के पहले भारत कॉल-अप पर LSG के मालिक संजीव गोयनका की अविस्मरणीय प्रतिक्रिया

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

बॉलीवुड चुस्कीएक्ट्रेस रोशनी वालिया की इन तस्वीरों पर अटक जाएंगी नजरें

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल