लाइव न्यूज़ :

प्रधानमंत्री के खिलाफ अपशब्द बोलने का वीडियो प्रसारित होने पर सपा विधायक के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: September 5, 2021 21:48 IST

Open in App

उत्तर प्रदेश में रायबरेली के ऊंचाहार विधानसभा क्षेत्र से समाजवादी पार्टी के विधायक और अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली पिछली सरकार में कृषि मंत्री रहे डॉक्टर मनोज कुमार पांडेय के खिलाफ प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को अपशब्द कहने के आरोप में रविवार को मामला दर्ज किया गया। घटना का कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। रायबरेली जिले के शिवगढ़ थाना क्षेत्र के नेरथुआ निवासी दिलीप कुमार की तहरीर पर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने विधायक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक श्लोक कुमार ने रविवार को बताया कि दिलीप कुमार की तहरीर पर ऊंचाहार कोतवाली पुलिस ने विधायक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान करना) और 505 (2) (विभिन्न समुदायों के बीच घृणा पैदा करने के इरादे से झूठ बोलना) के तहत मामला दर्ज किया है। तहरीर में दिलीप कुमार ने आरोप लगाया है कि विधायक पांडेय द्वारा ग्राम पट्टी रहस कैथवल में सार्वजनिक स्थल पर बैठक में जनता को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और संवैधानिक पदों पर पदस्थ व्यक्तियों का सार्वजनिक रूप से अपमान किया गया है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि विधायक द्वारा प्रधानमंत्री को सार्वजनिक रूप से गालियां दी गई और उनके इस कृत्य से जनमानस के विभिन्न वर्गों में घृणा और वैमनस्य उत्पन्न हो रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वप्रेस फ्रीडम पर पीएम मोदी के ‘सवाल टालने’ पर नॉर्वेजियन पत्रकारों के साथ MEA की तीखी बहस, विदेश मंत्रालय के सचिव (पश्चिम) कहा- "बताता हूँ भारत क्या है" | WATCH

ज़रा हटकेहेमा मालिनी ई-ऑटो से पहुंचीं मीटिंग में, हूटर बजाते हुए निकला ऑटो, वीडियो वायरल

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

ज़रा हटके'मोदी जी आप टेंशन मत लो… हम सिर्फ नानी के घर जाते हैं', PM मोदी की अपील पर बच्ची का वीडियो वायरल

विश्वप्रधानमंत्री मोदी को मिला 32वां अंतरराष्ट्रीय सम्मान?, नॉर्वे के सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ग्रैंड क्रॉस ऑफ द रॉयल नॉर्वेजियन ऑर्डर ऑफ मेरिट’ से सम्मानित, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट