लाइव न्यूज़ :

मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की हत्या की धमकी देने पर एसएफजे के पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 31, 2021 17:58 IST

Open in App

पंजाब पुलिस ने मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की हत्या की कथित रूप से धमकी देने को लेकर प्रतिबंधित खालिस्तान समर्थक संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) के गुरपतवंत सिंह पन्नू के विरूद्ध मामला दर्ज किया है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि 28 अगस्त को एसएफजे के फेसबुक पेज पर पोस्ट किये गए एक वीडियो के जरिये हत्या की धमकी दी गयी थी, जिसके बाद सोमवार को मामला दर्ज किया गया। पिछले महीने हिमाचल प्रदेश पुलिस ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को कथित रूप से धमकी देने को लेकर पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया था। पंजाब के पुलिस महानिदेशक दिनकर गुप्ता ने कहा कि वीडियो से मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के विरूद्ध आपराधिक साजिश का पता चलता है क्योंकि उसमें उन्हें गोलियों से निशाना बनाते हुए दिखाया गया है। उन्होंने कहा कि पूरी साजिश को बेनकाब करने के लिए जांच चल रही है। गुप्ता ने बताया कि मोहाली के साइबर अपराध थाने में पन्नू, उसके सहयोगियों एवं एसएफजे के सदस्यों के विरूद्ध गैर कानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम, 1967 और भादंसं की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक ने कहा कि पन्नू को हिंसक चरमपंथी हरकतों को बढ़ावा देते एवं पंजाब के मुख्यमंत्री की हत्या की धमकी देते हुए पाया गया। इस बीच, मुख्यमंत्री ने एक बयान में पन्नू को राज्य की शांति, स्थायित्व एवं सांप्रदायिक सद्भाव बिगाड़ने के विरूद्ध चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि पंजाब में समस्या पैदा करने की एसएफजे और उसकी ‘स्वयंभू परिषद’ की किसी भी कोशिश का उनकी सरकार पूरी ताकत से मुकाबला करेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी नेताओं एवं दलों ने पन्नू के पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई पोषित पृथक देश के अभियान की निंदा की है। एसएफजे ने जुलाई में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के खिलाफ धमकी जारी की थी। उसने दावा किया था कि वह ठाकुर को स्वतंत्रता दिवस पर तिरंगा नहीं फहराने देगा। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने तब पन्नू के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतआसमान से नोटों की बारिश; ईडी ने पंजाब के सीएम मान के OSD के सहयोगियों के घर मारा छापा, देखें वीडियो

भारतपंजाब के राज्यसभा सांसद संदीप पाठक के खिलाफ FIR दर्ज, AAP छोड़कर हाल ही में BJP में हुए थे शामिल

भारतभाजपा में शामिल होने के बाद पंजाब पुलिस ने हटाई हरभजन सिंह की सुरक्षा

क्राइम अलर्टमोगा की घटना के पीछे कहीं बड़ी साजिश तो नहीं?

क्राइम अलर्टPunjab: गैंगस्टर गोल्डी बरार के माता-पिता गिरफ्तार, जबरन वसूली के मामले में पंजाब पुलिस का एक्शन

भारत अधिक खबरें

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल