लाइव न्यूज़ :

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के खिलाफ हैदराबाद शहर में दर्ज हुई FIR, जानिए पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: February 16, 2022 13:07 IST

टीपीसीसी अध्यक्ष और सांसद मलकाजगिरी ए रेवंत रेड्डी ने सरमा के उक्त टिप्पणी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज कराया है। 

Open in App
ठळक मुद्देबीते दिनों असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया थाहिमंत के बयान की कई कांग्रेस नेताओं ने निंदा की थी

हैदराबादः असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्व सरमा के खिलाफ टीपीसीसी अध्यक्ष और कांग्रेस सांसद मलकाजगिरी ए रेवंत रेड्डी ने हैदराबाद शहर में एफआईआर दर्ज करायी है। मलकाजगिरी ने ये शिकायत राहुल गांधी के खिलाफ कथित टिप्पणी को लेकर दर्ज कारायी है।

पिछले दिनों हिमंत बिस्वा सरमा ने उत्तराखंड की एक रैली में कांग्रेस नेता और उनके परिवार को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया था। जिसकी कई कांग्रेसी नेताओं ने निंदा की थी। असम के सीएम ने उत्तराखंड की एक रैली में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र करते हुए कहा कि सेना ने बताया की उनके द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक की गई है, तो राहुल गांधी सेना से सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत मांगे। क्या हमने कभी राहुल गांधी से सबूत मांगा की उनके पिता राजीव गांधी है। 

बाद में बयान पर सफाई देते हुए सरमा ने कहा कि हमने कहा था कि राहुल गांधी में जिन्ना की आत्मा घुस गई है।  उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता की भाषा 1947 से पहले मुहम्मद अली जिन्ना के समान है। वह है एक तरह से, आधुनिक समय के जिन्ना। लगता है जिन्ना की आत्मा उनमें घुस गई है।  सीएम सरमा ने कहा था कि कांग्रेस ने एक पारिस्थितिकी तंत्र तैयार किया है और इस पारिस्थितिकी तंत्र के लोग देश के खिलाफ चीजों को सहन कर सकते हैं, लेकिन वे गांधी परिवार के खिलाफ कुछ भी बर्दाश्त नहीं करेंगे। आज उनकी सुनने वाला कोई नहीं है। लोगों को देश के प्रति वफादार होना चाहिए, किसी परिवार विशेष के लिए नहीं।

टीपीसीसी अध्यक्ष और सांसद मलकाजगिरी ए रेवंत रेड्डी ने सरमा के उक्त टिप्पणी के खिलाफ आईपीसी की धारा 504 और 505 (2) के तहत मामला दर्ज कराया है। 

टॅग्स :हेमंत विश्व शर्माराहुल गांधीहैदराबादIPC
Open in App

संबंधित खबरें

भारतKerala Oath Taking Ceremony: 10 साल बाद कांग्रेस की वापसी?, केरल के नए सीएम सतीशन, राज्यपाल अर्लेकर ने 20 मंत्रियों को दिलाई शपथ, वीडियो

भारतKerala swearing-in ceremony: केरल में शपथ ग्रहण समारोह, सतीशन लेंगे मुख्यमंत्री शपथ, कांग्रेस के 11 और आईयूएमएल के 5 विधायक बनेंगे मंत्री, 14 सदस्य नए चेहरे

भारत'वायनाड बनेगा अगला अमेठी': राहुल गांधी, प्रियंका वाड्रा पर निशाना साधने वाले पोस्टरों पर मामला दर्ज

भारतकेंद्रीय मंत्री बंदी संजय के बेटे को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया, पोक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार; जानें पूरा मामला

भारतPOCSO मामले में लुकआउट नोटिस के बाद बंदी संजय कुमार के बेटे बंदी साईं भागीरथ ने किया सरेंडर

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह