लाइव न्यूज़ :

युवक के साथ मारपीट का वीडियो वायरल होने के बाद मामला दर्ज

By भाषा | Updated: August 10, 2021 16:13 IST

Open in App

बलिया(उप्र) 10 अगस्त जिले के सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव में एक युवक के हाथ पैर बांधकर हंटर से मारने और बिजली का करंट लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर मंगलवार को वायरल होने के बाद पुलिस ने चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया है।

सोशल मीडिया पर मंगलवार को सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव का एक वीडियो वायरल हुआ है। इस वीडियो में एक युवक का हाथ पैर बांधकर उसकी हंटर से पिटाई की जा रही है और उसे बिजली से करंट लगाया जा रहा है। वीडियो सार्वजनिक होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई की।

बांसडीह की पुलिस उपाधीक्षक प्रीति त्रिपाठी ने पत्रकारों को बताया कि पुलिस की जांच में स्पष्ट हुआ है कि वायरल हुआ वीडियो सहतवार थाना क्षेत्र के सुरहियां गांव का है। उन्होंने बताया कि यह घटना गत सात अगस्त को सुबह तीन बजे की है। पिंटू राजभर नामक युवक की पिटाई की गई है, पिंटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उन्होंने बताया कि पिंटू के भाई धीरज की शिकायत पर आज सहतवार थाना में चार लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ में आरसीबी, जीटी और एसआरएच?, 1 सीट और 5 दावेदार, कौन पलटेगा बाजी?

पूजा पाठPanchang 19 May 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 19 May 2026: रोजमर्रा के कामों में आ सकती हैं रुकावटें, जानें अपना भाग्यफल

स्वास्थ्य‘क्या इंसानों को बचाने के लिए करोड़ों मच्छर पैदा किए जा सकते हैं?’

विश्वनीदरलैंड पीएम रॉब जेटन दुनिया में सबसे ज्यादा आबादी वाले देश भारत को क्यों ज्ञान दे रहे हैं?

भारत अधिक खबरें

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई

भारतमहाराष्ट्र के पालघर में शादी के परिवार को ले जा रहे एक ट्रक की दूसरे ट्रक से टक्कर, 12 की मौत, 20 से ज़्यादा घायल

भारतरांची के बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार में महिला कैदी का किया गया यौन शोषण, हुई गर्भवती, कराया गया गर्भपात! नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री को लिखा पत्र