लाइव न्यूज़ :

सीएम योगी आदित्यनाथ के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में AAP विधायक राघव चड्ढा पर मामला दर्ज

By भाषा | Updated: March 30, 2020 00:30 IST

राघव चड्ढा ने दावा किया कि प्राथमिकी कुछ अज्ञात राजनीतिक कार्यकर्ताओं के कहने पर दर्ज की गई है और यह बिल्कुल "तुच्छ और गलत" आधारों पर आधारित प्रतीत होती है और इसे खारिज किया जाना चाहिए।

Open in App

नोएडाः उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के आरोप में दिल्ली के आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक राघव चड्ढा के खिलाफ नोएडा के एक थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एक अधिवक्ता की शिकायत पर चड्ढा के खिलाफ आईटी अधिनियम सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। 

इस बीच चड्ढा ने दावा किया कि प्राथमिकी कुछ अज्ञात राजनीतिक कार्यकर्ताओं के कहने पर दर्ज की गई है और यह बिल्कुल "तुच्छ और गलत" आधारों पर आधारित प्रतीत होती है और इसे खारिज किया जाना चाहिए। पीटीआई भाषा को भेजे बयान में आप के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि यह हैरान करने वाला है कि ऐसी (कोरोना वायरस का प्रकोप की) स्थिति में उत्तर प्रदेश पुलिस ने एक निराधार प्राथमिकी दर्ज करने के लिए अपनी ऊर्जा लगाई। 

उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें भारत की न्यायिक व्यवस्था पर पूरा यकीन है और अंत में सच की जीत होगी। पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) संकल्प शर्मा ने बताया कि अधिवक्ता प्रशांत उमराव ने थाना सेक्टर-20 में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आम आदमी पार्टी के विधायक चड्ढा ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आपत्तिजनक पोस्ट डाला है। 

उन्होंने बताया कि अधिवक्ता की शिकायत पर थाना सेक्टर-20 में आईटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया है। शर्मा ने बताया कि कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिये लागू लॉकडाउन की वजह से दिल्ली से उत्तर प्रदेश जा रहे लोगों को लेकर आप विधायक ने मुख्यमंत्री पर कथित रूप से आपत्तिजनक ट्वीट किया था। 

आरोप है कि पोस्ट में चड्ढा ने लिखा था कि दिल्ली से उत्तर प्रदेश जाने वाले लोगों को यूपी के मुख्यमंत्री दौड़ा-दौड़ा कर पिटवा रहे हैं। पोस्ट में लिखा गया था कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री कह रहे हैं कि तुम दिल्ली क्यों गए थे। शर्मा ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जब पीटीआई ने जांचा तो प्राथमिकी में उल्लेखित ट्वीट चड्ढा की टाइमलाइन पर नहीं है है, बल्कि कथित पोस्ट का स्क्रीन शॉट सोशल मीडिया पर प्रसारित किया जा रहा है।

टॅग्स :योगी आदित्यनाथआम आदमी पार्टीराघव चड्ढाउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

भारतUP: पंचायत चुनाव, ओबीसी आयोग, मेट्रो प्रोजेक्ट एवं अन्य मुद्दों को लेकर योगी मंत्रिमंडल की बैठक में लिए गए अहम फैसले

भारत'नमाज पढ़नी है, आप शिफ्ट में पढ़िए...प्यार से मानेंगे ठीक है, नहीं मानेंगे तो दूसरा तरीका अपनाएंगे': एक कार्यक्रम में बोले यूपी सीएम योगी | VIDEO

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज