लाइव न्यूज़ :

महाराष्ट्र: आधी रात में कार ने ट्रक को मारी जोरदार टक्कर, मौके पर ही 5 पुरूषों की हुई मौत, 4 की हालत नाजुक

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 18, 2022 11:58 IST

मामले में बोलते हुए पुलिस ने कहा है कि कार चालक ने नियंत्रण खो दिया था, इस कारण यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि हादसे आधी रात को हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देमहाराष्ट्र के मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक जोरदार टक्कर की खबर सामने आई है। इस टक्कर में कार में सवार सभी पांच पुरूषों की मौत हो गई है। वहीं चार अन्य लोगों के घायल होने की भी खबर सामने आई है।

मुंबई:महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक कार ने पीछे से ट्रक को टक्कर मार दी जिससे पांच लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि दुर्घटना ढेकू गांव के पास गुरुवार को करीब आधी रात हो हुई है। 

4 लोगों की मौके पर हुई मौत

मामले में खोपोली थाने के एक अधिकारी ने कहा, “कार पुणे से मुंबई जा रही थी जब उसने 12 बजे के आसपास ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। कार में नौ लोग सवार थे। चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।” 

कार के चालक के नियंत्रण खोने से घटना हुई है

उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली सभी पुरुष हैं, जबकि चार घायलों में एक महिला भी शामिल है। पुलिस ने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि कार के चालक ने नियंत्रण खो दिया था, जिसके कारण कार ट्रक से टकरा गई। चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। 

बताया जा रहा है कि घायलों को कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

टॅग्स :महाराष्ट्रसड़क दुर्घटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज