लाइव न्यूज़ :

कनाडा का शहर पांच सितंबर को गौरी लंकेश दिवस मनाएगा

By भाषा | Updated: September 2, 2021 22:27 IST

Open in App

कनाडा के शहर बर्नाबी ने पांच सितंबर को ‘गौरी लंकेश दिवस’ घोषित किया है, जो दिवंगत पत्रकार को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि होगी। यह जानकारी बृहस्पतिवार को उनकी बहन कविता लंकेश ने दी। कविता ने ‘पीटीआई’ को बताया, ‘‘मुझे घोषणा के बारे में जानकारी मिली है (बर्नाबी से गौरी लंकेश दिवस मनाए जाने के बारे में)।’’ बर्नाबी के महापौर माइक हर्ले के कार्यालय की तरफ से की गई घोषणा के अनुसार गौरी लंकेश एक साहसी भारतीय पत्रकार थीं जो सच्चाई एवं न्याय के साथ थीं, उन्होंने अंधविश्वास एवं सामाजिक बुराइयों को चुनौती दी और अपना जीवन गरीबों एवं वंचितों की सेवा में लगाया। हर्ले ने कहा कि गौरी ने दमन के खिलाफ लड़ाई में और मानवाधिकारों के लिए 2017 में कुर्बानी दी और भारतीय विरासत में आस्था रखने वाले कनाडा के लोग प्रति वर्ष पांच सितंबर को उनकी पुण्यतिथि मनाएंगे। उन्होंने कहा कि बर्नाबी शहर अपने समुदाय की विविधता पर गर्व करता है और भारतीय मूल के जिन कनाडाई लोगों ने शहर के सामाजिक, आर्थिक एवं सांस्कृतिक विकास में योगदान दिया है उन्हें सलाम करता हूं। घोषणा में कहा गया है, ‘‘ इसलिए मैं माइक हर्ले बर्नाबी का महापौर घोषणा करता हूं कि पांच सितंबर को बर्नाबी शहर में ‘‘गौरी लंकेश दिवस’’ मनाया जाएगा।’’ गौरी के भाई इंद्रजीत लंकेश ने भी इस पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ‘‘यह अच्छा है। यह हमारे परिवार के लिए गर्व का क्षण है।’’वामपंथी विचारों की पत्रकार लंकेश ‘गौरी लंकेश पत्रिका’ निकालती थीं। पांच सितंबर 2017 की शाम को बेंगलुरू में उनके घर के बाहर कथित तौर पर हिंदुत्व विरोधी रूख के लिए दो अज्ञात लोगों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'इमरान खान ज़िंदा और ठीक हैं': पाकिस्तान के पूर्व पीएम की बहन ने रावलपिंडी की अदियाला जेल में उनसे मिलने के बाद दिया बयान | VIDEO

विश्वपाकिस्तान जेल में बंद पूर्व PM इमरान खान को बड़ा झटका, सरकार इस आधार पर लगाने जा रही PTI पर बैन

विश्वPakistan: आसिफ अली जरदारी ने पाकिस्तान के 14वें राष्ट्रपति के रूप में ली शपथ

विश्वशहबाज शरीफ पाकिस्तान के दोबारा बने प्रधानमंत्री, बहुमत न होने के बावजूद संसद में जीता विश्वास मत

विश्वपाकिस्तान: सरकार बनाने की रेस से बाहर हुए इमरान खान, पीटीआई केंद्र और पंजाब में विपक्ष में बैठने का किया फैसला

भारत अधिक खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण