लाइव न्यूज़ :

समाचार प्रकाशकों के उचित भुगतान के लिए गूगल और मेटा के खिलाफ कानून लाएगा कनाडा, भारतीय प्रकाशकों को मिलेगी मदद

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 10, 2022 10:15 IST

कनाडा का प्रस्तावित कानून यह सुनिश्चित करेगा कि फेसबुक और गूगल जैसे प्लेटफॉर्म वाणिज्यिक सौदों पर बातचीत करें और समाचार प्रकाशकों को उनकी सामग्री के लिए उचित भुगतान करें।

Open in App
ठळक मुद्देकानून गूगल और फेसबुक को मूल समाचार प्रकाशकों को भुगतान करना अनिवार्य कर देगा। विवाद की स्थिति में रेडियो-टेलीविजन एंड टेलीकम्युनिकेशन रेगुलेटर मध्यस्थता और निर्णय करेगा।इससे पहले पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही एक अभूतपूर्व कानून पारित किया था।

नई दिल्ली: ऑस्ट्रेलिया के बाद अब कनाडा भी गूगल और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा जैसे डिजिटल समाचार मध्यस्थों को डिजिटल मीडिया को उचित राजस्व देने का कानून लेकर आने वाला है।

प्रस्तावित कानून यह सुनिश्चित करेगा कि फेसबुक और गूगल जैसे प्लेटफॉर्म वाणिज्यिक सौदों पर बातचीत करें और समाचार प्रकाशकों को उनकी सामग्री के लिए उचित भुगतान करें।

कानून गूगल और फेसबुक के लिए अपने प्लेटफॉर्म पर सामग्री के लिए मूल समाचार प्रकाशकों को भुगतान करना अनिवार्य कर देगा। वहीं, विवाद की स्थिति में रेडियो-टेलीविजन एंड टेलीकम्युनिकेशन रेगुलेटर मध्यस्थता और निर्णय करेगा।

इससे पहले पिछले साल ऑस्ट्रेलिया ने ऐसा ही एक अभूतपूर्व कानून पारित किया था।  कनाडा के इस कानून के प्रभावी होने पर भारत के अखबारों और डिजिटल समाचार प्रकाशकों को गूगल और मेटा के खिलाफ लड़ाई में बड़ी मदद मिलेगी।

दरअसल, भारत में प्रमुख समाचार पत्रों और डिजिटल न्यूज पब्लिशर्स एसोसिएशन (डीएनपीए) ने गूगल के एकाधिकार के खिलाफ भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) के समक्ष यह मामला रखा है। आयोग ने इस पर जांच शुरू करवाई है।

सीसीआई में मामले रखने वालों में सभी प्रमुख भारतीय समाचार प्रकाशक शामिल हैं। इनमें अमर उजाला, जागरण न्यू मीडिया, दैनिक भास्कर, इंडिया टुडे, हिंदुस्तान टाइम्स, इंडियन एक्सप्रेस, टाइम्स ऑफ इंडिया, इनाडु, मलयालम मनोरमा, एबीपी नेटवर्क, जी मीडिया, मातृभूमि, हिंदू, एनडीटीवी, लोकमत, एक्सप्रेस आदि प्रमुख हैं।

टॅग्स :कनाडागूगलमेटाNews Broadcasters Federationपत्रकार
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वईरान 1 अप्रैल से पश्चिम एशिया में यूएस फर्मों को निशाना बनाएगा, 18 कंपनियों की सूची में Microsoft, Google और Apple शामिल

विश्व'एआई की रेस Google जीतेगा': एलन मस्क ने मानी यह बात, दावा किया कि स्पेस के क्षेत्र में Grok की होगी जीत

कारोबारमार्क जुकरबर्ग की Meta बड़े पैमाने पर करेगी छंटनी, 20% स्टाफ पर मंडराया खतरा

भारतRam Rahim Acquitted: पत्रकार छत्रपति की हत्या के आरोप से बरी हुआ राम रहीम, 24 साल पुराने केस में हाईकोर्ट ने किया फैसला

क्रिकेटAFG vs CAN: जादरान का बल्ला गरजा, अफगानिस्तान ने कनाडा को 82 रन से रौंदा...

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?