लाइव न्यूज़ :

कलकत्ता हाईकोर्ट ने ममता बनर्जी सरकार से कहा- सजा पूरी होने के बाद रोहिंग्याओं को जेल में नहीं रखे

By भाषा | Updated: February 16, 2020 16:54 IST

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार को चार रोहिंग्याओं को वापस भेजने के काम में प्रगति के विषय पर 26 फरवरी को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया।

Open in App
ठळक मुद्देकलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा कि वह भारत में अवैध रूप से घुस आये रोहिंग्या नागरिकों को कैद की सजा पूरी होने के बाद सुधार गृहों में नहीं रख सकती है। मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि उन्हें उनके मूल देश म्यामांर भेजने तक खुली जगह में, यदि जरूरी हो तो, निगरानी में रखा जाए।

कलकत्ता उच्च न्यायालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से कहा कि वह भारत में अवैध रूप से घुस आये रोहिंग्या नागरिकों को कैद की सजा पूरी होने के बाद सुधार गृहों में नहीं रख सकती है। मुख्य न्यायाधीश टी बी एन राधाकृष्णन और न्यायमूर्ति अरिजीत बनर्जी की खंडपीठ ने निर्देश दिया कि उन्हें उनके मूल देश म्यामांर भेजने तक खुली जगह में, यदि जरूरी हो तो, निगरानी में रखा जाए।

पीठ ने पश्चिम बंगाल और केंद्र सरकार को चार रोहिंग्याओं को वापस भेजने के काम में प्रगति के विषय पर 26 फरवरी को रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया। सुनवाई के दौरान पीठ ने कहा कि यदि इस प्रक्रिया में समय लगता है तो चारों को वापस भेजने तक उनके ठहरने की कोई योजना अदालत सोच सकती है। चारों रोहिंग्या अवैध रूप से देश में आये थे। उन्हें पश्चिम बंगाल में 2016 में गिरफ्तार किया गया था। 

उसके बाद जिला न्यायालय ने विदेशी अधिनियम के तहत उन्हें 18-18 महीने की कैद की सजा सुनायी थी। पश्चिम बंगाल सरकार के वकील ने कहा कि चारों यह सजा पूरी कर चुके हैं और उनमें से एक को वापस भेजने की प्रक्रिया पूरी हो गयी है।

 वकील सुदीप घोष चौधरी ने रिट याचिका दाखिल कर उच्च न्यायालय ने दरख्वास्त किया था कि कैद की सजा पूरी होने के बाद उन्हें सुधार गृह से रिहा किया जाए।

टॅग्स :पश्चिम बंगालरोहिंग्या मुसलमानममता बनर्जी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

भारतदीदी का डिजाइन, सुवेंदु का एक्शन; साल्ट लेक स्टेडियम से हटेगी ममता बनर्जी द्वारा बनाई गई फुटबॉल की मूर्ति

भारतपश्चिम बंगाल: सुवेंदु सरकार ने दूसरी कैबिनेट बैठक में राज्य की धर्म-आधारित योजनाएँ समाप्त कीं

भारत'बंगाल में गुंडागर्दी खत्म होगी': कोलकाता हिंसा पर उपद्रवियों को पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी का सख़्त संदेश

भारत4 मई के बाद कौन बचाएगा, क्या दिल्ली से गॉडफादर आकर मदद करेगा?, अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज