लाइव न्यूज़ :

पुलवामा में आतंकियों के सफाए का अभियान जारी, ड्रोन इस्तेमान करते रहेंगेः डीजीपी

By भाषा | Updated: January 22, 2020 14:08 IST

अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में विशेष पुलिस अधिकारी शाहबाज अहमद मौके पर ही शहीद हो गये और सेना का एक जवान घायल हो गया। बाद में जवान की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देसिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘खरियू अभियान आज (बुधवार) सुबह शुरू किया गया।दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना हमारे पास है और उनकी तलाश की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के खरियू क्षेत्र से आतंकियों के सफाए का अभियान बुधवार को दूसरे दिन भी जारी है। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) दिलबाग सिंह ने यह बताया।

मंगलवार को क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में सूचना मिलने के बाद सुरक्षा बलों ने खरियू में एक तलाशी अभियान चलाया था। अभियान के दौरान आतंकवादियों ने गोलीबारी की। इसके जवाब में सुरक्षा बलों ने भी कार्रवाई की। एक अधिकारी ने बताया कि मुठभेड़ में विशेष पुलिस अधिकारी शाहबाज अहमद मौके पर ही शहीद हो गये और सेना का एक जवान घायल हो गया। बाद में जवान की मौत हो गई।

शहीद शाहबाज अहमद को श्रद्धांजलि अर्पित करने के कार्यक्रम से इतर सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘खरियू अभियान आज (बुधवार) सुबह शुरू किया गया। मंगलवार रात अभियान रोक दिया गया था। अब तक वहां किसी आतंकवादी के मारे जाने की पुष्टि नहीं हुई है। वहां दो आतंकवादियों की मौजूदगी की सूचना हमारे पास है और उनकी तलाश की जा रही है।’’

डीजीपी ने कहा कि घाटी में आतंकवादियों के खिलाफ अभियान तेज कर दिए गए हैं। उन्होंने कहा, ‘‘घाटी में आतंकवाद निरोधी अभियानों को तेज कर दिया गया है जिससे दक्षिण कश्मीर में हलचल भी तेज हो गई है। अब तक आधे दर्जन सफल अभियान वहां हुए हैं और वे उसी तरह से जारी रहेंगे।

जम्मू-कश्मीर में शांति कायम करने के लिए और यहां के लोगों की खातिर हम कड़ी मेहनत करेंगे।’’ कश्मीर घाटी में गणतंत्र दिवस कार्यक्रमों की तैयारी को लेकर सिंह ने कहा कि सभी तरह के बंदोबस्त किए जा चुके हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने सभी तैयारियां कर ली हैं। घाटी के सभी जिलों में बंदोबस्त किए गए हैं। श्रीनगर में भी सभी सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। मेरा खयाल है कि 26 जनवरी के कार्यक्रम के लिए भी सभी तैयारियां कर ली गई हैं और यह कार्यक्रम सुगमता से होगा।’’

श्रीनगर शहर में निगरानी के लिए पुलिस द्वारा ड्रोन के इस्तेमाल के बारे में उन्होंने कहा कि ये पुलिस के तकनीकी मददगार हैं। सिंह ने कहा कि सभी पुलिस बल आज के दौर में इनका इस्तेमाल कर रहे हैं। 

टॅग्स :जम्मू कश्मीरधारा ३७०गृह मंत्रालयगिरीश चंद्र मुर्मू
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब

भारतMadhya Pradesh: अनूपपुर ज़िले में चार-मंज़िला होटल गिरने से मलबे में कई लोगों के फँसे होने की आशंका, एक की मौत

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील