लाइव न्यूज़ :

जनसेवा को जारी रखने के लिए राजनीति में आया: लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) साहा

By भाषा | Updated: April 24, 2021 16:49 IST

Open in App

कोलकाता, 24 अप्रैल कश्मीर घाटी में अपने मानवीय कार्यों के लिए ‘जनता का जनरल’ नाम से प्रसिद्ध सेना के पूर्व उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) सुब्रत साहा रासबिहारी विधानसभा सीट से भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं और उनका कहना है कि जनसेवा के अपने काम को जारी रखने के लिए उन्होंने राजनीति का रास्ता चुना हैं।

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार बोर्ड के सदस्य साहा ने कहा कि बंगाल की सेवा करने की उनकी इच्छा ही उन्हें राजनीति में लाई।

श्रीनगर स्थित 15 (चिनार) कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग रह चुके साहा ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह जनसेवा करने का रास्ता है, अपने जीवन के 40 साल मैंने सेना के जरिए राष्ट्र की सेवा में बिताए।’’

सितंबर 2014 में श्रीनगर घाटी में आई विनाशकारी बाढ़ के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों के लिए उनकी काफी सराहना हुई थी।

साहा सेना के उप प्रमुख के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उन्होंने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘आप सीमा पर हैं तब भी वास्तव में आप जनसेवा ही कर रहे होते हैं।’’

साहा ने कहा, ‘‘बंगाल का पतन हमने अपनी आंखों के सामने देखा है।’’ उन्होंने दावा किया कि जिन राज्यों में भाजपा सत्ता में है वहां काफी सराहनीय बदलाव हो रहे हैं।

साहा ने वाम दल और तृणमूल कांग्रेस पर बीते 44 वर्षों में राज्य की क्षमताओं को नष्ट करने का आरोप लगाया।

रासबिहारी में सोमवार को चुनाव होने हैं। साहा ने कहा, ‘‘रासबिहारी क्षेत्र में सुरक्षा सबसे बड़ा चिंता का विषय है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs DC: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में आरसीबी टीम ने क्यों पहनी है 'ग्रीन जर्सी'?

भारतबिहार में सम्राट सरकार 24 अप्रैल को विधानसभा में साबित करेगी बहुमत, बुलाया गया एक दिवसीय विशेष सत्र

क्राइम अलर्टदिल्ली पुलिस ने 4 आतंकी संदिग्धों को किया गिरफ्तार, टॉय कारों का इस्तेमाल करके हमले की बना रहे थे योजना

भारतबिहार में पूर्व उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा की घटाई गई सुरक्षा, नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को पहली बार दी गई जेड सिक्योरिटी

भारतबिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी पर बोला तीखा हमला, कहा-“इलेक्टेड सीएम को हटाकर सिलेक्टेड मुख्यमंत्री बनाया गया”

भारत अधिक खबरें

भारतलोकसभा में महिला आरक्षण बिल की असफलता के एक दिन बाद, पीएम मोदी रात 8:30 बजे राष्ट्र को करेंगे संबोधित

भारतइस बार रिकार्ड बनाने से चूका ट्यूलिप गार्डन, मगर 10 सालों में 30 लाख का योगदान जरूर दिया

भारतBihar: CM सम्राट चौधरी से मिलने पहुंचे नीतीश कुमार, जानें क्या हुई बातचीत

भारत"एनडीए के लिए काला दिन", महिला आरक्षण बिल के मुद्दे पर प्रियंका गांधी ने सरकार को घेरा

भारतजनगणना और परिसीमन के चक्रव्यूह में महिला आरक्षण बिल! क्या है अब मोदी सरकार की नई रणनीति?