लाइव न्यूज़ :

Sandeshkhali Case: संदेशखालि केस की जांच सीबीआई करेगी, ममता सरकार को झटका, कोलकाता उच्च न्यायालय ने दिया आदेश

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 10, 2024 14:14 IST

Sandeshkhali Case: कोलकाता उच्च न्यायालय संदेशखालि मामले की जांच की निगरानी करेगा। सीबीआई को मछली पालन के लिए कृषि भूमि को अवैध रूप से बदलने के संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देसबसे सुरक्षित राज्य के रूप में पश्चिम बंगाल की छवि खराब हो जायेगी।पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की संदेशखालि मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख है। शाहजहां को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है।

Sandeshkhali Case: ममता सरकार को बड़ा झटका लगा है। कोलकाता उच्च न्यायालय ने बंगाल के संदेशखालि में महिलाओं के खिलाफ कथित अपराध और भूमि पर कब्जे के मामलों की सीबीआई जांच के आदेश दिए है। कोलकाता उच्च न्यायालय संदेशखालि मामले की जांच की निगरानी करेगा। सीबीआई को मछली पालन के लिए कृषि भूमि को अवैध रूप से बदलने के संबंध में रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बृहस्पतिवार को कहा था कि संदेशखालि में यदि यौन उत्पीड़न के एक प्रतिशत आरोप भी सही पाये गये तो यह ‘‘बेहद शर्मनाक’’ स्थिति होगी और महिलाओं के लिए सबसे सुरक्षित राज्य के रूप में पश्चिम बंगाल की छवि खराब हो जायेगी।

पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले की संदेशखालि मामले के मुख्य आरोपी शाहजहां शेख है। शाहजहां को सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस से निलंबित कर दिया गया है। शाहजहां और उनके सहयोगियों पर महिलाओं के यौन शोषण और संदेशखालि में जमीन हड़पने का आरोप है। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पश्चिम बंगाल पुलिस द्वारा दर्ज तीन प्राथमिकियों संबंधी मामलों को कलकत्ता उच्च न्यायालय के निर्देश पर अपने हाथ में ले लिया है। सीबीआई द्वारा पकड़े गए लोगों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी को संदेह है कि ये लोग पांच जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय के अधिकारियों पर हुए हमले में कथित तौर पर शामिल थे और जब अधिकारी पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में शाहजहां शेख के परिसरों पर छापा मारने गए थे तब इन्होंने उन पर हमला करने के लिए भीड़ को उकसाया था

टॅग्स :पश्चिम बंगालममता बनर्जीCalcutta High Courtकोलकाता
Open in App

संबंधित खबरें

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतपश्चिम बंगाल चुनावः 4660 अतिरिक्त मतदान केंद्र?, कुल संख्या 85379 और 23 और 29 अप्रैल को 2 चरणों में पड़ेंगे वोट

क्रिकेटमैच फीस का 25 प्रतिशत जुर्माना और खाते में 1 डिमेरिट अंक?, आखिर क्यों सनराइजर्स हैदराबाद के उप कप्तान अभिषेक शर्मा पर आईपीएल ने लिया एक्शन

भारतMohan Yadav Bankura Visit: ममता अब दीदी नहीं, 'अप्पी' हो गई हैं?, पश्चिम बंगाल में जमकर गरजे सीएम मोहन

भारत7 न्यायिक अधिकारी और 9 घंटे तक बंधक?, मतदाता सूची से नाम हटाने पर बवाल, सीजीआई सूर्यकांत ने कहा-रात 2 बजे से निगरानी कर रहा?

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो