लाइव न्यूज़ :

CAG Report: आयुष्मान भारत योजना में बड़ी फर्जीवाड़े का हुआ खुलासा, एक ही मोबाइल नंबर से 9 लाख लोगों को मिल रहा इसका फायदा, जानें पूरा मामला

By आजाद खान | Updated: August 10, 2023 15:45 IST

बता दें कि आयुष्मान भारत योजना का लाभ उठाने के लिए मोबाइल से रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है। ऐसे में इस रजिस्ट्रेशन को लेकर ही फर्जीवाड़ा हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देआयुष्मान भारत योजना में बड़ी फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। योजना के लाभ उठा रहे लोगों का एक ही नंबर से रजिस्ट्रेशन किया गया है। बता दें कि एक ही नंबर से रजिस्ट्रेशन कराने वालों में 9 लाख लाभार्थी शामिल है।

Ayushman Bharat Scheme:भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक यानी CAG ने एक रिपोर्ट जारी किया है जिसमें आयुष्मान भारत-प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (PMJAY) को लेकर एक बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में यह कहा गया है कि इस योजना का लाभ उठाने वाले करीब 7.5 लाख लाभर्थी एक ही मोबाइल नंबर से रजिस्टर्ड हैं। 

बता दें कि जिन 7.5 लाख लाभर्थियों ने एक ही नंबर से अपना रजिस्ट्रेशन कराया है वह नंबर फर्जी नंबर है। इस नंबर से कोई भी सिम कार्ड आजतक जारी नहीं किया गया है। यही नहीं रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस मोबाइल नंबर में सभी 10 नंबर में 9 का अंक (9999999999) है।  ऐसे में इस रिपोर्ट में और क्या-क्या खुलासे हुए है, आइए जान लेते हैं। 

कुछ और रिपोर्ट में क्या कहा गया है

गौर करने वाली बात यह है कि इस फर्जीवाड़े का खुलासा बीआईएस के डेटाबेस को एनालिसिस करने के बाद हुआ है। यही नहीं एक दूसरे रिपोर्ट में यह बात निकल कर सामने आई है कि करीब 1 लाख 39 हजार 300 लोग एक दूसरे नंबर 8888888888 से जुड़े हुए हैं, वहीं 96,046 अन्य लोग भी 90000000 नंबर से जुड़े हुए पाए गए हैं। 

एक दूसरे रिपोर्ट में यह भी साफ हुआ है कि 20 ऐसे नंबर भी है जिससे 10 हजार से लेकर 50 हजार ने अपना रजिस्ट्रेशन करा रखा है और वे इससे जुड़े हुए हैं। बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए मोबाइल रजिस्ट्रेशन करना जरूरी होता है और मोबाइल के नहीं होने पर इसका लाभ मिलना मुश्किल हो सकता है। 

योजना के लिए कितना जरूरी है मोबाइल नंबर

बता दें कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए मोबाइल नंबर का रजिस्ट्रेशन करना जरूरी है। इस रजिस्ट्रेशन से लाभार्थियों के अस्पताल में भर्ती होने से लेकर उनके डिस्चार्ज होने तक की जानकारी होती है और इनसे ऐसे संपर्क किया जाता है।  

टॅग्स :जन आरोग्‍य योजनाभारतCAG
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

कारोबारOracle Layoffs: IT सेक्टर की दिग्गज कंपनी ओरेकल की छंटनी से हाहाकार, एक साथ 30,000 कर्मचारियों को निकाला; जानें क्यों?

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?