लाइव न्यूज़ :

कैग ने असम बाल अधिकार निकाय की आंतरिक निगरानी में मौजूद कमियों को उजागर किया

By भाषा | Updated: August 17, 2021 16:48 IST

Open in App

भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (कैग) ने छह साल की अवधि में असम राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की आंतरिक लेखा परीक्षा और नियंत्रण प्रणाली में मौजूद कई कमियों को उजागर किया है। 2010-11 से 2017-18 की अवधि के लिए एएससीपीसीआर के खातों पर अलग-अलग लेखापरीक्षा रिपोर्टों में अनियमितताओं को बताया गया है, जिन्हें हाल ही में राज्य विधानसभा के पटल पर रखा गया था। रिपोर्टों में कहा गया है कि "आंतरिक लेखा परीक्षा विंग जो आंतरिक नियंत्रण प्रणाली का एक अभिन्न अंग है, एएससीपीसीआर में मौजूद नहीं है।" दस्तावेजों में उल्लेख किया गया है कि हालांकि इन वर्षों के लिए एक चार्टर्ड एकाउंटेंट फर्म को उचित आंतरिक ऑडिट करने के उद्देश्य से नियुक्त किया गया था, इसका कार्य क्षेत्र केवल वार्षिक खातों की तैयारी करने तक ही सीमित था। रिपोर्टों ने यह भी बताया कि एएससीपीसीआर में कोई प्रलेखित आंतरिक नियंत्रण ढांचा नहीं है, और संस्था के पास एक प्रभावी आंतरिक नियंत्रण प्रणाली सुनिश्चित करने के लिए विस्तृत लिखित नीतियां, प्रक्रियाएं और अन्य उपकरण नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह