लाइव न्यूज़ :

कैग ने खर्च, पावती के 100 प्रतिशत मिलान के लिए पश्चिम बंगाल की सराहना की

By भाषा | Updated: August 31, 2021 01:09 IST

Open in App

भारत के नियंत्रक और महालेखा परीक्षक (कैग) ने वित्त वर्ष 2020-21 के लिए विभागीय व्यय और पावती दोनों के 100 प्रतिशत मिलान के लिए पश्चिम बंगाल सरकार की सराहना की है। कैग के उप महालेखाकार (प्रशासन और रिकॉर्ड) एवं आईटी सुरक्षा प्रबंधक राहुल कुमार ने राज्य के वित्त विभाग को भेजे एक पत्र में कहा कि महमारी के कारण कामकाज में पैदा हुए व्यवधान और लॉकडाउन लागू होने के बावजूद भी शत-प्रतिशत मिलान होना और भी सराहनीय है। कुमार ने राज्य के वित्त विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव को लिखे अपने पत्र में कहा, ‘‘मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि पहली बार वित्त वर्ष 2020-21 के लिए पश्चिम बंगाल के विभागों के पावती और व्यय लेनदेन दोनों में शत-प्रतिशत मिलान हुआ है।’’ कुमार ने कहा कि मिलान प्रक्रिया के दौरान पूरे वित्त विभाग के सक्रिय रहने और निरंतर संपर्क के कारण यह संभव हो पाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबिक्री व्यापार कर पर 2371.90 करोड़ रुपए बकाया?, सीएजी रिपोर्ट में खुलासा, माल और यात्रियों पर 248 करोड़ 58 लाख

भारतBihar: कैग रिपोर्ट में करीब 70 हजार करोड़ का हिसाब नहीं मिलने के बाद वित्त विभाग ने 3 विभागों के वित्तीय संचालन पर लगाई रोक

भारतबिहार में बिना किसी आवश्यकता के बना दिए गए पुल, विधानसभा में पेश हुई सीएजी की रिपोर्ट में हुए कई खुलासे

भारतDelhi Assembly Session CAG report: कैग रिपोर्ट पर विधानसभा में हंगामा, आतिशी ने बीजेपी सरकार पर किया हमला, देखें वीडियो

भारतDelhi Assembly Session: आज विधानसभा में पेश होगी CAG रिपोर्ट, शराब नीति, 'शीशमहल' जुड़े मुद्दों पर होगा खुलासा! पूरी लिस्ट यहां

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Traffic Update: दिल्ली वाले ध्यान दें! 19 मई को ट्रैफिक जाम से बचना है, तो इन रास्तों का करें इस्तेमाल

भारतभविष्य के लिए ये कैसी पौध तैयार कर रहे हैं हम ?

भारत'भारत अब नक्सल-मुक्त है': अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में उग्रवाद के खात्मे की घोषणा की

भारतMadhya Pradesh: खेलते‑खेलते कार में बंद 4 साल की बच्ची की मौत, दो घंटे तक किसी ने नहीं देखा

भारतमुंबई और अहमदाबाद के बीच भारत की पहली बुलेट ट्रेन की पहली झलक सामने आई