लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक: एसएम कृष्णा के दामाद और सीसीडी के मालिक वीजी सिद्धार्थ मंगलुरु से लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 30, 2019 08:26 IST

रिपोर्ट्स के अनुसार वीजी सिद्धार्थ को आखिरी बार मंगलुरु में नेत्रावती नदी के पास देखा गया। इस बीच कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, बीएस शंकर ने एसएम कृष्णा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है।

Open in App
ठळक मुद्देवीजी सिद्धार्थ सीसीडी के फाउंडर हैं और कर्नाटक के पूर्व सीएम एमएम कृष्णा के दामाद हैंवीजी सिद्धार्थ के लापता होने की खबर के बाद एमएम कृष्णा से मिले बीएस येदियुरप्पा

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री एसएम कृष्णा के दामाद और मशहूर कैफे चेन कैफ कॉफी डे के मालिक वीजी सिद्धार्थ लापता हो गये हैं। पुलिस के अनुसार वह वह कर्नाटक के मंगलुरु से लापता हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें आखिरी बार मंगलुरु में नेत्रावती नदी के पास देखा गया। इस बीच कर्नाटक पुलिस ने वीजी सिद्धार्थ की खोजबीन के लिए सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है। वहीं, दूसरी ओर न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार कर्नाटक के मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा और कांग्रेस नेता डीके शिवकुमार, बीएस शंकर ने एसएम कृष्णा के घर पहुंचकर उनसे मुलाकात की है। 

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार पुलिस ने एक शख्स का भी बयान लिया है जिसे सिद्धार्थ का ड्राइवर बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार सिद्धार्थ रात 8 बजे बेंगलुरु से आए और ड्राइवर को नदी के पास पुल पर ले जाने को कहा।

मंगलुरु सिटी पुलिस कमिश्नर संदीप पाटील ने बताया, 'कल वह बेंगलुरु से यह कहकर निकले थे कि वे सक्लेसपुर जा रहे हैं। हालांकि, बीच रास्ते में उन्होंने ड्राइवर को मंगलुरु चलने को कहा। नदी के पास पुल पर पहुंचने के बाद वह कार से उतर गये और कुछ दूर आगे जाकर ड्राइवर को इंतजार करने को कहा। हालांकि वह नहीं लौटे। उनकी तलाश कर रहे डॉग स्क्वॉयड भी पुल के बीचोबीच पहुंचकर रूक गये।'

पुलिस ने वीजी सिद्धार्थ की तलाश के लिए सघन अभियान शुरू कर दिया है और इस काम में 200 से ज्यादा लोग लगे हैं। पुलिस ने वीजी सिद्धार्थ की खोजबीन के लिए नदी में भी गोताखोरों को उतारा है। इस बीच एसएम कृष्णा के घर बड़ी संख्या में लोगों का जुटना भी शुरू हो गया है। वीजी सिद्धार्थ के लापता होने की खबर के बाद सर्च ऑपरेशन वाली जगह पर पहुंचे कांग्रेस के एक नेता यूटी खद्दार ने बताया कि वे यह सुनकर हैरत में हैं। उन्होंने कहा, 'जब मैंने यह समाचार सुना तो मैं हैरान रह गया। पुलिस कमिश्नर और डीसी ने सर्च ऑपरेशन के आदेश दे दिये हैं और स्थानीय लोगों की मदद से तलाश जारी है।'  बता दें कि सिद्धार्थ के ऑफिस में सितंबर-2017 में आयकर विभाग के अधिकारियों ने छापे मारे थे। सिद्धार्थ का परिवार करीब 130 साल से कॉफी के व्यापार से जुड़ा हुआ है।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारमुंबई और बेंगलुरु के बीच सप्ताह में 2 दिन चलने वाली नई मेल एक्सप्रेस ट्रेन?, 17 एलएचबी कोच होंगे, जानिए टाइमटेबल और किराया

बॉलीवुड चुस्कीकन्नड़ एक्टर दिलीप राज का निधन, 48 की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से तोड़ा दम

भारतKarnataka: कैबिनेट मंत्री डी. सुधाकर का निधन, 66 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा; राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारत अधिक खबरें

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह