लाइव न्यूज़ :

कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को फिर से एक साल के लिए दिया गया सेवा विस्तार, कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने दी मंजूरी

By रुस्तम राणा | Updated: August 5, 2022 17:11 IST

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश का शीर्ष नौकरशाह नियुक्त किया गया था। लेकिन वे इस पद के लिए बीते दो सालों से सेवा विस्तार पा रहे हैं।

Open in App
ठळक मुद्देगौबा को 2019 में दो साल के लिए देश का शीर्ष नौकरशाह नियुक्त किया गया थाबीते वर्ष 2021 में भी राजीव गौबा का दिया गया था एक वर्ष का सेवा विस्तारगौबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी हैं

नई दिल्ली: कैबिनेट सचिव राजीव गौबा को सरकार ने एक साल का सेवा विस्तार दिया है। शुक्रवार को कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) इस महीने की आखिरी तारीख यानी 30 अगस्त से एक वर्ष की अवधि के लिए कैबिनेट सचिव के रूप में सेवा विस्तार को मंजूरी दे दी है। कार्मिक मंत्रालय के आदेश में यह जानकारी दी गई।

पूर्व केंद्रीय गृह सचिव गौबा को 2019 में दो साल के लिए देश का शीर्ष नौकरशाह नियुक्त किया गया था। लेकिन वे इस पद के द्वारा बीते दो सालों से सेवा विस्तार पा रहे हैं। गौबा झारखंड कैडर के 1982 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी (आईएएस) हैं। 

पंजाब में जन्मे गौबा ने पटना विश्वविद्यालय से भौतिकी में स्नातक किया था। उन्होंने 2016 में केंद्र सरकार में सेवा के लिए लौटने से पहले 15 महीने तक झारखंड में मुख्य सचिव के रूप में कार्य किया था। उन्होंने चार साल तक अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बोर्ड में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया है।

कहा जाता है कि गौबा की जम्मू कश्मीर पुनर्गठन अधिनियम, 2019 को तैयार करने में अहम भूमिका थी। इस अधिनियम के जरिये तत्कालीन जम्मू कश्मीर राज्य को संविधान के अनुच्छेद 370 के तहत मिले विशेष दर्जे को रद्द कर राज्य को दो केंद्र शासित क्षेत्रों में बांटा गया था।

(एजेंसी इनपुट)

टॅग्स :CabinetIAS
Open in App

संबंधित खबरें

भारतइंदौर कलेक्टर शिवम वर्मा सहित मप्र के पांच कलेक्टर फेम इंडिया-एशिया पोस्ट की सर्वश्रेष्ठ जिलाधिकारी 2026 सूची में शामिल

भारतBihar: सीएम सम्राट मंत्रिमंडल का विस्तार, निशांत कुमार का मंत्री बनना तय

भारतबिहार में मंत्रिमंडल विस्तार की तैयारी, जानें कब, कहां और किस दिन होगा समारोह?

क्राइम अलर्टट्रांसफर-पोस्टिंग करा देंगे?, भोजपुर के डीएम तनय सुल्तानिया को ठगने की कोशिश?, 'ईडी अधिकारी' अभिषेक अग्रवाल अरेस्ट

भारतअधिकारियों के साथ बैठक, फाइलों पर हस्ताक्षर, सीएम बनते ही एक्शन में सम्राट चौधरी, कहा- जनता की तकलीफ दूर करिए?

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज