लाइव न्यूज़ :

पीएम मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आत्मनिर्भर भारत पैकेज को दी मंजूरी, वय वंदना योजना 3 साल बढ़ा, MSME के लिए 3 लाख करोड़ रुपये का फंड मंजूर

By सुमित राय | Updated: May 20, 2020 15:25 IST

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई बैठक में केंद्रीय मंत्रिमंडल आत्मनिर्भर भारत पैकेज को मंजूरी दे दी।

Open in App
ठळक मुद्देपीएम मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए।बैठक में सीनियर सिटीजन के लिए इनकम सिक्योरिटी की योजना को तीन साल बढ़ाया गया।छोटे उद्योगों (एमएसएमई) के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा फंड भी मंजूर किया गया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में बुधवार को हुई कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए और केंद्रीय मंत्रिमंडल आत्मनिर्भर भारत पैकेज को मंजूरी दी। बैठक में सीनियर सिटीजन के लिए इनकम सिक्योरिटी की प्रधानमंत्री वय वंदना योजना को तीन साल बढ़ाकर मार्च 2023 तक करने की मंजूरी देने के अलावा छोटे उद्योगों (एमएसएमई) के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा फंड भी मंजूर किया गया।

पीआईबी महानिदेशक केएस धतवालिया ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई बैठक में छोटे उद्योगों (एमएसएमई) के लिए 3 लाख करोड़ रुपए का एक्स्ट्रा फंड भी मंजूर कर दिया गया। बता दें कि कोरोना वायरस के लिए जारी आर्थिक पैकेज में सरकार ने पिछले दिनों इसकी घोषणा की थी।

धतवालिया ने बताया कि मंत्रिमंडल ने एक नई केंद्र प्रायोजित योजना (भारतीय सूक्ष्मजीव खाद्य प्रसंस्करण उद्यमों के औपचारिककरण की योजना) को मंजूरी दी, जो कि भारत के आधार पर असंगठित क्षेत्र के लिए 10 हजार करोड़ रुपये के परिव्यय के साथ है।

उन्होंने आगे बताया कि मंत्रिमंडल ने गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (NBFC) और हाउसिंग फाइनेंस कंपनियों (HFC) के लिए एक नई विशेष तरलता योजना शुरू करने के वित्त मंत्रालय के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है, जिसमें NBFC/HFC की तरलता स्थिति में सुधार होगा।

बैठक के दौरान कोल और इग्नाइट खदानों की नीलामी के नए नियमों और नए ब्लॉक्स की मंजूरी भी दी गई। सरकार ने पिछले दिनों कोल माइनिंग को प्राइवेट सेक्टर के लिए खोलने का ऐलान किया था।

पीएम मोदी ने किया था 20 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मई को कोरोना संकट से जूझ रहे अर्थव्यवस्था को गति देने के लिए 20 लाख करोड़ रुपये के आर्थिक पैकेज का ऐलान किया था। पीएम मोदी ने आत्मनिर्भर भारत का संकल्प जताते हुए पैकेज की घोषणा की थी।

इसके बाद वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने पांच दिनों तक किसानों, प्रवासी मजदूरों, नौकरीपेशा वर्ग, MSMEs और NBFCs के लिए कई तरह के राहत उपायों की घोषणा की। इसके अलावा कोयला, खनिज उत्खनन, विमानन सहित आठ क्षेत्रों में निजी निवेश को बढ़ावा देने की बात सरकार की ओर से कही गई।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीआर्थिक पैकेजकेंद्रीय मंत्रिमंडल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

भारतमाता शीतला मंदिर भगदड़ः अव्यवस्था-पुलिस सुस्ती?, श्रद्धालु बोले- 8 महिलाओं की मौत, प्रशासन जिम्मेदार?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतकेंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ग्रीनविच मीन टाईम को महाकाल स्टेंडर्ड टाईम में बदलने पर दिया जोर

भारतदलित समुदाय के 22 फीसदी वोट पर जमीन अखिलेश की निगाह , 14 अप्रैल पर अंबेडकर जयंती पर गांव-गांव में करेगी कार्यक्रम

भारतराघव चड्ढा पर आतिशी का बड़ा आरोप, 'BJP से डरते हैं, अगला कदम क्या होगा?'

भारतउत्तर प्रदेश उपचुनाव 2026ः घोसी, फरीदपुर और दुद्धी विधानसभा सीट पर पड़ेंगे वोट?, 2027 विस चुनाव से पहले सेमीफाइनल, सीएम योगी-अखिलेश यादव में टक्कर?