लाइव न्यूज़ :

वीके यादव को रेलवे बोर्ड का चेयरमैन व सीईओ नियुक्त किए जाने को मंत्रिमंडल ने दी हरी झंडी

By भाषा | Updated: September 3, 2020 09:23 IST

वी के यादव को चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया गया है जबकि प्रदीप कुमार सदस्य, बुनियादी ढांचा, पीसी शर्मा को सदस्य, ट्रैक्शन और रोलिंग स्टॉक, पीएस मिश्रा को सदस्य, परिचालन और व्यापार विकास तथा मंजुला रंगराजन को सदस्य, वित्त नियुक्त किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देमंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने मौजूदा चेयरमैन वी के यादव को सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है।रेलवे के इतिहास में पहला मौका है जब सीईओ का पद सृजित किया गया है।

नई दिल्लीः मंत्रिमंडल की नियुक्ति मामलों की समिति ने मौजूदा चेयरमैन वी के यादव को सीईओ (मुख्य कार्यपालक अधिकारी) नियुक्त करने की मंजूरी दे दी है। रेलवे के इतिहास में पहला मौका है जब सीईओ का पद सृजित किया गया है। यादव चेयरमैन एवं सीईओ का पद संभालेंगे। इससे पहले, मंत्रिमंडल ने रेलवे बोर्ड के पुनर्गठन को मंजूरी दी थी। इसके तहत इसके सदस्यों की संख्या आठ से कम कर पांच कर दी गयी थी। रेलवे में बड़े पैमाने में शुरू किये गये सुधारों के तहत यह कदम उठाया गया है।

यादव को चेयरमैन और सीईओ नियुक्त किया गया है जबकि प्रदीप कुमार सदस्य, बुनियादी ढांचा, पीसी शर्मा को सदस्य, ट्रैक्शन और रोलिंग स्टॉक, पीएस मिश्रा को सदस्य, परिचालन और व्यापार विकास तथा मंजुला रंगराजन को सदस्य, वित्त नियुक्त किया गया है।

मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति के अनुसार इसके तहत रेलवे बोर्ड में तीन पदों...सदस्य (स्टाफ), सदस्य (इंजीनियरंग और सदस्य), (सामग्री प्रबंधन) को समाप्त कर दिया गया है। सदस्य पद (रोलिंग स्टॉक) का उपयोग शीर्ष स्तर पर महानिदेशक (मनव संसाधन) पद सृजित करने में किया गया।

रेलवे की योजना के अनुसार चेयरमैन और सीईओ कैडर नियंत्रित करने वाले अधिकारी होंगे और उनकी जवाबदेही मानव संसाधन की होगी। इस काम में महानिदेशक (मानव संसाधन) उनकी सहायता करेंगे।

मंत्रिमंडल के अनुसार भारत रेलवे चिकित्सा सेवा (आईआरएमएस) का नाम बदलकर भारत रेलवे स्वास्थ्य सेवा (आईआरएचएस) किया गया है। रेलवे के आठ प्रभागों एक केंद्रीय सेवा में विलय की प्रक्रिया जारी है। यह भारतीय रेलवे प्रबंधन सेवा कहलाएगी। रेलवे के अनुसार इन सुधारों से विभिन्न विभागों का चक्कर समाप्त होगा, रेलवे का कामकाज और सुगम होगा और युक्तिसंगत निर्णय लिये जा सकेंगे। 

टॅग्स :भारतीय रेल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकिउल-झाझा तीसरी लाइन परियोजनाः 54 किमी और 962 करोड़ रुपये खर्च?, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा- यात्री आवागमन, संपर्क और क्षेत्रीय औद्योगिक विकास को मजबूती

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

कारोबारIndian Railways: जल्दी करें! मुंबई-काठगोदाम और बांद्रा-गोरखपुर के लिए विशेष ट्रेनें शुरू, जानें बुकिंग प्रोसेस

भारत अधिक खबरें

भारतPharmacy Strike Today: आज बंद रहेंगी दवा दुकानें! आज देशव्यापी हड़ताल पर रहेंगे दवा विक्रेता, मरीजों की बढ़ सकती है परेशानी

भारतWeather Today: आज बाहर निकलने से पहले देख लें वेदर अपडेट! दिल्ली में हीटवेव तो बेंगलुरु में बारिश की संभावना

भारतईमानदारी के अभाव में शातिर बन जाती है समझदारी

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा