लाइव न्यूज़ :

मेरठ एसपी प्रदर्शनकारियों को पाकिस्तान चले जाने की बात कहते वीडियो में आए नजर, पूछने पर दिया ये जवाब

By विनीत कुमार | Updated: December 28, 2019 08:55 IST

CAA Protest: मेरठ के एसपी ने वीडियो को लेकर उठे सवाल पर कहा कि कुछ असामाजिक तत्व थे जो पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे।

Open in App
ठळक मुद्देमेरठ के एसपी 'पाकिस्तान चले जाने' की बात कहते वीडियो में आये नजरसवाल उठने पर एसपी ने कहा- असामाजिक तत्व लगा रहे थे पाकिस्तान के समर्थन में नारे

मेरठ के एक शीर्ष पुलिस अधिकारी का स्थानीय निवासियों को 'पाकिस्तान चले जाने' की नसीहत देते हुए वीडियो सामने आया है। वीडियो 20 दिसंबर का है जब नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ मेरठ में हिंसक प्रदर्शन हुए थे। इस प्रदर्शन के दौरान पुलिस के साथ प्रदर्शनकारियों की झड़प भी हुई और चार लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार वीडियो क्लिप लिसारी गेट के पास का है। इसमें एसपी अखिलेश एन सिंह कहते नजर आ रहे हैं, 'कहां जाओगे, इस गली को ठीक कर दूंगा।' 

इसके बाद अधिकारी वहां खड़े तीन लोगों की ओर मुड़ते हैं और कहते हैं, 'ये जो काली और पीली पट्टी बांधे हुए हैं, इनसे कह दो पाकिस्तान चले जाओ..खाओगे यहां का, गाओगे कहीं और का...ये गली मुझे याद हो गई है और जब मुझे याद हो जाता है तो मैं नानी तक पहुंच जाता हूं।'

इस वीडियो में एसपी के आसपास और भी पुलिस वाले खड़े नजर आ रहे हैं और वे भी वहां खड़े तीन लोगों को चेतावनी देते वीडियो में नजर आते हैं। अखबार के अनुसार जब एसपी अखिलेश सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि वहां असामाजिक तत्व थे और पाकिस्तान के समर्थन में नारे लगा रहे थे। 

अखिलेश सिंह ने बताया, 'हम वहां देखने गये थे कि पाकिस्तान के समर्थन में नारे कौन लगा रहा है। जब हम वहां फोर्स के साथ पहुंचे तो भाग खड़े हुए। हमने पाया कि वहां 3-4 लोग थे जो एक मुद्दा खड़ा करना चाहते थे। हमने स्थानीय लोगों से भी चर्चा की है।'

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टमेरठपाकिस्ताननागरिकता संशोधन कानूनउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर