लाइव न्यूज़ :

CAA का विरोध: जामिया हिंसा को लेकर दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करेगा दिल्ली हाई कोर्ट

By भाषा | Updated: December 19, 2019 05:12 IST

याचिका में आरोप लगाया कि छात्र और शिक्षक संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसे बाधित किया और उनके खिलाफ “अनुचित, अत्यधिक, मनमाने और क्रूर बल” का इस्तेमाल किया।

Open in App

दिल्ली उच्च न्यायालय ने बुधवार को दो जनहित याचिकाओं पर सुनवाई करने पर सहमति जताई, जो संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के विरोध में प्रदर्शन के दौरान जामिया मिल्लिया इस्मामिया के पास हाल में हुई हिंसा से संबंधित हैं।

दोनों याचिकाएं न्यायमूर्ति डी एन पटेल और न्यायामूर्ति रेखा पल्ली की पीठ के समक्ष दायर की गईं और इन पर अब गुरुवार को सुनवाई होगी। पहली याचिका सुबह वकील रिजवान द्वारा दायर की गई, जिसमें विश्वविद्यालय में हुई हिंसा का पता लगाने के लिए तथ्यान्वेषण समिति की स्थापना करने का अनुरोध किया गया।

दूसरी याचिका दोपहर करीब ढेड़ बजे संसद भवन के दूसरी तरफ स्थित जामा मस्जिद के इमाम और ओखला के दो निवासियों के तरफ से दायर की गई, जिसमें जामिया मिल्लिया पर हिंसा की जांच सीबीआई या एसआईटी जैसी किसी निष्पक्ष एजेंसी से कराने का अनुरोध किया गया।

इमाम और दो अन्य की तरफ से वकील महमूद प्राचा ने याचिका दायर की और उन्होंने कथित रूप से दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की। याचिका में कहा गया कि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई करने की जरूरत है ताकि “उन्हें प्रदर्शनकारियों के खिलाफ तथ्यों और सबूतों से छेड़छाड़ करने का समय न मिले।”

इसमें कहा गया है कि प्रत्येक नागरिक को शांतिपूर्वक प्रदर्शन करने का अधिकार है और ऐसे प्रदर्शनकारियों पर पुलिस का हमला उनके मौलिक अधिकारों का उल्लंघन था। रिजवान की याचिका में आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने “कानून और व्यवस्था बहाल करने के बहाने जामिया मिल्लिया के छात्रों, विशेष रूप से छात्राओं के खिलाफ मनमाने, अत्यधिक, भेदभावपूर्ण और अवैध बल के इस्तेमाल का सहारा लिया।”

याचिका में आगे आरोप लगाया कि छात्र और शिक्षक संशोधित नागरिकता कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण तरीके से विरोध कर रहे थे, लेकिन पुलिस ने इसे बाधित किया और उनके खिलाफ “अनुचित, अत्यधिक, मनमाने और क्रूर बल” का इस्तेमाल किया।

टॅग्स :नागरिकता संशोधन कानूनजामिया मिल्लिया इस्लामिया
Open in App

संबंधित खबरें

भारतजामिया मिलिया यूनिवर्सिटी में दो छात्रों गुटों के बीच झड़प, पुलिस बल तैनात

भारतWaqf Amendment Bill: जामिया यूनिवर्सिटी में बढ़ाई गई सुरक्षा; संसद में वक्फ बिल के पास होने पर लिया गया फैसला

भारतJamia Millia Islamia: जामिया यूनिवर्सिटी में पढ़ना हुआ महंगा, सभी कोर्सों की फीस 41% बढ़ी

भारतVIDEO: जामिया मिलिया के छात्रों ने CAA विरोधी प्रदर्शन के 5 साल पूरे होने का जश्न मनाया, लगे इस्लामिक और 'आजादी' के नारे

भारतमोहनदास पई ने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में गैर-मुस्लिमों के कथित उत्पीड़न की तीखी आलोचना की

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर