लाइव न्यूज़ :

CAA: गणतंत्र दिवस के दिन लंदन में भारतीय उच्चायोग के बाहर प्रदर्शनों की योजना, स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा- पर्याप्त पुलिस बल तैयार है

By भाषा | Updated: January 24, 2020 00:30 IST

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भारतीय मूल के लोगों के समूहों ने ‘नेशनल डिमोन्स्ट्रेशन अगेंस्ट फासिज्म इन इंडिया’ मार्च निकालने की योजना बनाई है। इस मार्च के दौरान सैंकड़ों लोगों के डाउनिंग स्ट्रीट से भारतीय उच्चायोग तक मार्च करने की संभावना है।

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर लंदन में कई विरोध प्रदर्शनों की संभावना है।यहां भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन के अधिकारियों से मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

भारतीय गणतंत्र दिवस के मौके पर लंदन में कई विरोध प्रदर्शनों की संभावना है। यहां भारतीय उच्चायोग ने ब्रिटेन के अधिकारियों से मिशन की सुरक्षा सुनिश्चित करने का आग्रह किया है।

गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को भारतीय मूल के लोगों के समूहों ने ‘नेशनल डिमोन्स्ट्रेशन अगेंस्ट फासिज्म इन इंडिया’ मार्च निकालने की योजना बनाई है। इस मार्च के दौरान सैंकड़ों लोगों के डाउनिंग स्ट्रीट से भारतीय उच्चायोग तक मार्च करने की संभावना है।

यह मार्च भारत के नए संशोधित नागरिकता कानून (सीएए) के खिलाफ है और इसमें कई विश्वविद्यालयों के छात्रों और संगठनों के हिस्सा लेने की संभावना है। वहीं रविवार को ब्रिटेन में रह रहे अलगाववादी और पाकिस्तान समर्थित संगठनों ने ‘काला दिवस’ के रूप में मनाने की बात कही है और ऐसे संगठनों ने ब्रिटेन के अन्य हिस्सों से लोगों को भारतीय उच्चायोग के बाहर जुटने को कहा है।

इसे लेकर लंदन के पुलिस बल स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि उन्हें विरोध प्रदर्शनों की जानकारी है और इसको देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस को तैयार रखने की योजना है।

उच्चायोग की सुरक्षा का मुद्दा पिछले सप्ताह यहां हाउस ऑफ कॉमन्स में भी उठा था और ब्रिटेन में भारतीय उच्चायुक्त रूचि घनश्याम ने इस संबंध में सीधे तौर पर ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल से बात की थी।

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टनागरिकता संशोधन कानूनगणतंत्र दिवसमोदी सरकारब्रिटेन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतहोर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर 35 देशों की बैठक, ब्रिटेन पीएम कीर स्टॉर्मर ने भारत को दिया न्योता?, विदेश सचिव विक्रम मिसरी शामिल?

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

विश्व35 देशों को एक साथ लाएंगे, होर्मुज जलडमरूमध्य पर करेंगे बातचीत?, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने दिया झटका

भारत अधिक खबरें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

भारतPAN Card Update: घर बैठे सुधारें पैन कार्ड में मोबाइल नंबर या नाम, बस 5 मिनट में होगा पूरा काम; देखें प्रोसेस

भारत'Three Allegations, Zero Truth': आम आदमी पार्टी द्वारा राज्यसभा की भूमिका से हटाए जाने के बाद राघव चड्ढा का जवाब