लाइव न्यूज़ :

ByPoll: 4 लोकसभा, 10 विधानसभा सीटों पर मतदान सम्पन्न, जानें कहां कितने प्रतिशत हुई वोटिंग

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: May 28, 2018 18:03 IST

कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा का मुकालबा संयुक्त विपक्ष से है। इसके अलावा भंडारा-गोंदिया, पालघर और नागालैंड लोकसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं।

Open in App

नई दिल्ली , 28 मई: देश में लोकसभा की चार और विधानसभा की 10 सीटों पर आज उपचुनाव हो रहे हैं। इनमें उत्तर प्रदेश की कैराना लोकसभा सीट सबसे ज्यादा हाई प्रोफाइल हो गई है। उत्तर प्रदेश के राजनीतिक रूप से अहम कैराना सीट के अलावा महाराष्ट्र के भंडारा - गोंदिया और पालघर संसदीय सीटों तथा नगालैंड लोकसभा सीट पर मतदान हो रहे हैं। इन सभी सीटों पर नतीजे गुरुवार (31 मई) को घोषित किए जाएंगे। इन सभी सीटों के मतदान से जुड़ी लाइव अपडेट्स जानने के लिए पढ़ते रहिए लोकमत न्यूज।

Voting Live News Updates:-

- पंजाब के शाहकोट में शाम पांच बजे तक 69 प्रतिशत वोटिंग दर्ज। 

पश्चिम बंगाल मेहेशतला में 70.01 प्रतिशत तक वोटिंग।- शाम पांच बजे तक नूरपुर में 57 प्रतिशत वोटिंग- शामली के जिला मजिस्ट्रेट विक्रम सिंह ने कहा है कि ईवीएम में नहीं बल्कि वीवीपीएटी मशीनों में दिक्क्तें थी। कुछ मशीनों को कुछ बूथों में बदल दिया गया है। मतदान अब सुचारू रूप से चल रहा है। 

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने शामली, कैराना, गंगोह, नकुड, थानाभवन और नूरपुर के लगभग 175 पोलिंग बूथों से EVM-VVPAT मशीन के ख़राब होने की शिकायत तुरंत सुनी जाने की अपील की। - उपचुनाव में भी अच्छा वोटिंग टर्नआउट देखने को मिल रहा है। पंजाब के शाहकोट में दोपहर एक बजे तक 44 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। 

- कैराना लोकसभा उपचुनाव के लिए संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने चुनाव आयोग से गड़बड़ ईवीएम की शिकायत की है। उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा कि करीब 175 ईवीएम में गड़बड़ी पाई गई है।

- कैराना लोकसभा सीट से संयुक्त विपक्ष की प्रत्याशी तबस्सुम हसन ने कहा कि हर जगह मशीन टैम्पर्ड हैं। बीजेपी सोचती है कि अगर वो इन तरीकों से जीत लेगी तो ऐसा नहीं होगा।

- शाहकोट विधानसभा उपचुनावः बूथ नंबर 216 पर एक कंट्रोल यूनिट और  बूथ नंबर 169, 170 और 223 पर 3 वीवीपैट मशीनें गड़बड़ी के बाद बदल दी गई हैं।

- कैराना लोकसभा उपचुनाव में 2 बजे तक करीब 11 फीसदी वोटिंग दर्ज की गई है।

- उत्तराखंडः सभी राजनीतिक दलों के पोलिंग एजेंट ने सर्पनी के पोलिंग बूथ में नई ईवीएम मशीनों की मांग की है। ईवीएम जांच में सुबह गड़बड़ी पाई गई जिसके बाद चुनाव रोक दिए गए हैं।

- पब्लिक इंटर कॉलेज कैराना पोलिंग बूथ पर वीवीपैट मशीन में गड़बड़ी के चलते मतदान में रुकावट पैदा हुई है।

-भाजपा सांसद हुकूम सिंह की मृत्यु हो जाने के चलते इस सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। उनकी बेटी मृगांका सिंह उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम हसन से है कांग्रेस , समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तबस्सुम का समर्थन कर रही हैं। 

-केरलः चेंगनूर से  लेफ्ट डेमोक्रेटिक फ्रंट के उम्मीदवार साजी चेरियन ने एसएनडीपी लोवर प्राइमरी स्कूल जाकर अपना वोट डाला। 

- मतदान शुरू होते हुए पोलिंग बूथ के बाहर लाइन लगना शुरू हो गई है। उपचुनाव के बावजूद लोगों में उत्साह देखा जा रहा है। गर्मी की वजह से लोग मतदान करने के लिए सुबह ही घर से निकल रहे हैं।

- कैराना बीजेपी के लिए साख का सवाल बन गया है।

कैराना उपचुनाव में भाजपा का मुकालबा संयुक्त विपक्ष से है। भाजपा सांसद हुकूम सिंह की मृत्यु हो जाने के चलते इस सीट पर चुनाव कराना आवश्यक हो गया था। उनकी बेटी मृगांका सिंह उपचुनाव में भाजपा की उम्मीदवार हैं। उनका सीधा मुकाबला राष्ट्रीय लोक दल की तबस्सुम हसन से है। कांग्रेस, समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी तबस्सुम का समर्थन कर रही हैं। 

महाराष्ट्र में सभी चार बड़ी पार्टियां - कांग्रेस , भाजपा , शिवसेना और राकांपा - पूरा दम लगा रही हैं क्योंकि इन उपचुनाव के नतीजों का असर भविष्य में देखने को मिल सकता है। 

पलुस कादेगांव(महाराष्ट्र), नूरपुर (उप्र) , जोकीहाट (बिहार), गोमिया और सिल्ली (झारखंड), चेंगानूर (केरल), अंपति (मेघालय), शाहकोट (पंजाब) थराली (उत्तराखंड) और मेहेशतला (पश्चिम बंगाल) विधानसभा सीटों पर भी उपचुनाव होंगे। 

इन उपचुनावों के मतों की गिनती 31 मई को होगी।

टॅग्स :उपचुनाव 2018उत्तर प्रदेशमहाराष्ट्रभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

बॉलीवुड चुस्कीमुंबई में सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट में 5 फुट लंबा सांप?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज