लाइव न्यूज़ :

उपचुनाव: रामपुर की स्वार सीट से आजम की बहू सिदरा अदीब लड़ सकती हैं चुनाव

By राजेंद्र कुमार | Updated: March 31, 2023 17:29 IST

रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर आगामी 10 मई को उप चुनाव होगा, जबकि 13 मई को उप चुनाव के परिणाम आएंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर आगामी 10 मई को उप चुनाव होगाजबकि 13 मई को उप चुनाव के परिणाम आएंगेइस सीट से आजम खान की बहू सिदरा अदीब के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रहा है

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजनीति में रामपुर फिर एक बार सुर्खियों में आ गया है। इस बार रामपुर के चर्चा में आने की वजह है, इस जिले की स्वार विधानसभा सीट पर होने वाला उपचुनाव। रामपुर की स्वार और मिर्जापुर की छानबे विधानसभा सीट पर आगामी 10 मई को उप चुनाव होगा, जबकि 13 मई को उप चुनाव के परिणाम आएंगे।

स्वार विधानसभा सीट से समाजवादी पार्टी (सपा) के टिकट पर अब्दुल्ला आजम खान चुनाव जीते थे। जिन्हे बीती 13 फरवरी को मुरादाबाद की कोर्ट ने 15 साल पुराने आपराधिक मामले में दो साल ही सजा सुनाई थी। इसके बाद अब्दुल्ला आजम की विधायकी निरस्त कर दी गई और अब इस सीट पर उप चुनाव हो रहा है।

भारतीय जनता पार्टी इस सीट को हर हाल में जीतकर आजम खान के इस गढ़ को ध्वस्त करने की फिराक में है। वहीं आजम खान का परिवार भी रामपुर में भाजपा की इस मंशा को झटका देना चाहता है, जिसके चलते इस सीट से आजम खान की बहू सिदरा अदीब के चुनाव लड़ने की संभावना जताई जा रहा है।

सपा मुखिया अखिलेश यादव भी यह चाहते हैं कि इस सीट से आजम खान के परिवार का ही कोई सदी चुनाव लड़े। अपनी इस मंशा के तहत उन्होने स्वार सीट से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के चयन का दायित्व आजम खान को ही सौंपा दिया है। 

गौरतलब है कि स्वार सीट से आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम लगातार दो बार विधायक चुने गए थे, लेकिन अदालत से सजा होने के कारण अब ना तो आजम खान और ना ही उनके बेटे अब्दुल्ला आजम खान स्वार सीट से चुनाव लड़ सकते हैं, जबकि आजम खान की पत्नी तंजीन फात्मा जो पूर्व सांसद और पूर्व विधायक रही हैं, अपनी खराब सेहत के चलते चुनाव लड़ने को तैयार नहीं हैं।

ऐसे में अब सियासी गलियारों में यह चर्चा हैं कि आजम खान की बहू सिदरा अदीब स्वार सीट से चुनाव लड़ सियासत में एंट्री करेंगी। फिलहाल इस संबंध में सपा के सीनियर नेताओं कुछ बोल नहीं रहे, उनका कहना है कि आजम साहब ही बताएंगे कि स्वार सीट से पार्टी के टिकट पर कौन चुनाव लड़ेगा।

रही बात सिदरा की तो वह पहले भी चुनाव में उतरने की इच्छा जता चुकी हैं, यूपी विधानसभा चुनाव से पहले जब यूपी तक ने सिदरा अदीब से इस बारे में सवाल किया था, तब उन्होंने कहा था कि वह बिल्कुल रामपुर की खिदमत करेंगी।

वैसे भी जब आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम आजम दोनों जेल में बंद थे, तब रामपुर में सिदरा अदीब ही आजम की सियासत संभाल रही थीं, जिसके चलते यह कहा जा रहा है सिदारा ही स्वार सीट से सपा की प्रत्याशी होंगी और इस सीट के चुनाव परिणाम पर देश भर की निगाह रहेगी। 

टॅग्स :आज़म खानरामपुरउपचुनावउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

ज़रा हटकेVIDEO: फर्रुखाबाद में दिल दहला देने वाला हादसा, Thar से दबकर बुजुर्ग महिला की मौत

भारतआप इधर-उधर क्यों घूम रहे हैं?, स्कूल क्यों नहीं जाते?, तो जवाब देते कि बहुत दूर, सीएम योगी ने कहा- अब भैंस के साथ नहीं खेलते बच्चे?, वीडियो

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

भारतबाबा विश्वनाथ और ‘काशी कोतवाल’ काल भैरव में दर्शन-पूजन, सीएम योगी आदित्यनाथ पहुंचे मंदिर, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारततमिलनाडु चुनावों के लिए BJP का टिकट न मिलने के बाद अन्नामलाई ने दिया अपना स्पष्टीकरण

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

भारत'एकनाथ शिंदे और बलात्कार के आरोपी अशोक खरात के बीच 17 बार फोन पर बातचीत हुई', अंजलि दमानिया का आरोप

भारतमोथाबाड़ी में न्यायिक अधिकारी को किया अगवा और असली आरोपी फरार?, सीएम ममता बनर्जी ने कहा- निर्दोष लोगों को परेशान कर रही एनआईए

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो