लाइव न्यूज़ :

Buxar Lok Sabha seat: बक्सर में रहूंगा, अभी नामांकन बाकी है, अश्विनी चौबे का टिकट कट जाने के बाद दर्द छलका

By एस पी सिन्हा | Updated: April 11, 2024 15:54 IST

Buxar Lok Sabha seat: भाजपा ने इस बार अश्विनी चौबे का टिकट काटकर गोपालगंज जिला के रहने वाले मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है।

Open in App
ठळक मुद्देवीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। इस बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं। किसी अन्य दल से चुनाव लड़ने का मन तो नहीं बना रहे हैं?

Buxar Lok Sabha seat: बिहार के बक्सर से भाजपा के वर्तमान सांसद एवं केन्द्रीय मंत्री अश्विनी चौबे का टिकट कट जाने के बाद उनका दर्द रह रहकर छलक जा रहा है। इस बीच यह भी चर्चा होने लगी है कि क्या वह बक्सर लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं? दरअसल, अश्विनी चौबे का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने कहा है कि बक्सर में रहूंगा। उन्होंने कहा कि अभी नामांकन बाकी है। बहुत कुछ होने वाला है। चौबे ने कहा है कि किसने क्या समझा, नहीं समझा, मुझे पता नहीं, लेकिन हां कुछ षड्यंत्रकारी थे जो चुनाव के बाद नंगे होंगे।

उन्होंने कहा कि इसके बाद जो भी होगा मंगलमय होगा। अश्विनी चौबे ने ये बातें कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कही हैं, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है। ऐसे में चौबे के इस बयान के मायने निकाले जाने लगे हैं। क्या वह किसी अन्य दल से चुनाव लड़ने का मन तो नहीं बना रहे हैं?

बता दें कि भाजपा ने इस बार अश्विनी चौबे का टिकट काटकर गोपालगंज जिला के रहने वाले मिथिलेश तिवारी को टिकट दिया है। वहीं, महागठबंधन की ओर से राजद ने इस सीट से बिहार के पूर्व मंत्री सुधाकर सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। बक्सर सीट से ही आनंद मिश्रा भी मैदान में हैं, जिन्होंने आईपीएस की नौकरी छोड़ कम उम्र में ही राजनीति में कदम रखा है।

ऐसे में चौबे के बयान के निहितार्थ निकाले जाने लगे हैं। हालांकि निर्दलीय या अन्य किसी दल से चुनाव लड़ने का उन्होंने अभी तक कोई संकेत नहीं दिया है। लेकिन उनके बयान के बाद से सियासत गर्माने लगी है। उल्लेखनीय है कि टिकट कटने के बाद से ही अश्विनी चौबे की नाराजगी की खबरें सामने आने लगी थीं।

अश्विनी चौबे बक्सर सीट से दो बार भाजपा के टिकट पर चुनाव जीत चुके हैं। इस बार भी उनको उम्मीद थी कि पार्टी उनको मौका देगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। इसके बाद उनके दिल से बार-बार पीड़ा छलक जा रही है।

टॅग्स :लोकसभा चुनाव 2024बक्सरBJPबिहार लोकसभा चुनाव २०२४
Open in App

संबंधित खबरें

भारतममता बनर्जी लोकतंत्र का मजाक उड़ा रही हैं, मदन राठौड़ बोले...

भारतअगर ममता बनर्जी मुख्यमंत्री पद छोड़ने से इनकार कर दें तो क्या होगा? जानिए संवैधानिक प्रावधान

भारतबिहारी नेताओं ने भी दिखाया पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव में कमाल, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन साबित हुए "लकी"

क्रिकेटWest Bengal: बीजेपी की शानदार जीत के एक दिन बाद पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने टीएमसी छोड़ी, ममता सरकार के इस मंत्री पर भड़के

भारत'मैं इस्तीफ़ा नहीं दूँगी, मैं चुनाव नहीं हारी': बंगाल में टीएमसी की करारी हार के बाद ममता बनर्जी

भारत अधिक खबरें

भारतJEE Main 2026 Result Declared: मीरा कृष्णा आर एस, सूर्यथेजस एस, गौरी शंकर वी और सार्थक अग्रवाल स्कोर 100 परसेंटाइल

भारत'जनता ने तिरस्कृत किया, इस्तीफा दें', रवि शंकर प्रसाद का ममता बनर्जी पर हमला...

भारतमध्यप्रदेश: फिर अचानक गेहूं उपार्जन केंद्र पहुंचे सीएम डॉ. मोहन, रिलीज किया वेयरहाउस की क्षमता बढ़ाने का ऑर्डर

भारतपंकज सिंह का विपक्ष पर हमला, 'हारते ही EVM और चुनाव आयोग पर सवाल'

भारतबंगाल में BJP की ऐतिहासिक जीत के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी को बधाई दी