लाइव न्यूज़ :

बूंदी में बस पलट गयी, तीन साल की बच्ची की मौत, छह अन्य घायल

By भाषा | Updated: September 3, 2021 20:55 IST

Open in App

बूंदी जिले में कोटा-उदयपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार को डिवाइडर से टकराने के बाद एक निजी बस के पलट जाने से तीन साल की एक बच्ची की मौत हो गयी एवं छह अन्य घायल हो गये। सहायक उप निरीक्षक रोशनलाल ने बताया कि डाबी थानाक्षेत्र में खादीपुर गांव के समीप यह हादसा हुआ। बस करीब-करीब 10-12 यात्रियों को लेकर अहमदाबाद से मध्य प्रदेश के शिवपुरी जा रही थी। पुलिस के अनुसार, शिवपुरी की घायल लड़की महिमा ने कोटा के एमबीएस अस्पताल में दम तोड़ दिया जबकि उसकी मां रेणु का उपचार चल रहा है। पांच अन्य को मामूली चोट का उपचार करने के बाद छुट्टी दे दी गयी। पुलिस के मुताबिक बस के चालक एवं संवाहक इस हादसे के बाद भाग गये । उनके अनुसार बस को जब्त कर लिया गया है और लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

भारतFalta Assembly Constituency: 21 मई को फाल्टा में पुनर्मतदान, तृणमूल कांग्रेस उम्मीदवार जहांगीर खान ने उम्मीदवारी वापस ली, वीडियो

क्रिकेटआईपीएल प्लेऑफ से बाहर मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स के साथ मैच, टीम से बाहर क्विंटन डिकॉक और-राज अंगद बावा

पूजा पाठGuru Gochar: 2 जून से 5 माह तक इन 3 राशि वालों का गोल्डन पीरियड, भाग्य में वृद्धि, धन वर्षा के संकेत

भारतशिविर में कुल 67 शिकायत, 30 दिन में करें समाधान नहीं तो 31वें दिन निलंबित?, रेफर नीति अपनाई तो सिविल सर्जन और डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई?, सम्राट चौधरी ने दी चेतावनी

भारत अधिक खबरें

भारतनो वेटिंग, नो टेंशन! प्रमुख रूटों पर शुरू हुईं समर स्पेशल ट्रेनें, आज ही कराएं बुकिंग, चेक लिस्ट

भारतबाप नीतीश कुमार-बेटे निशांत को डॉक्टर की जरूरत, स्वास्थ्य मंत्रालय दिया गया?, पूर्व सांसद और बाहुबली नेता आनंद मोहन का फूटा गुस्सा, वीडियो

भारतSpecial Train: रेल यात्रियों के लिए खुशखबरी! ओडिशा-UP के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन, देखें रूट और डिटेल

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

भारतदिल्ली में सफर पर लगेगा ब्रेक? 21 मई से तीन दिन तक ऑटो-टैक्सी की हड़ताल, किराया बढ़ाने की मांग पर अड़े ड्राइवर