लाइव न्यूज़ :

बुरका विवाद: गिरिराज सिंह ने कहा, 'इसकी स्क्रिप्ट पाकिस्तान में लिखी गई है, वो गजवा-ए-हिंद का ख्वाब देख रहा है'

By आशीष कुमार पाण्डेय | Updated: February 20, 2022 18:05 IST

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुरका विवाद पर फिर से टिप्पणी करते हुए इसके तार को पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया। उन्होंने कहा कि बुरका विवाद महज बुरके के लिए नहीं है। इसकी असली स्क्रिप्ट तो पाकिस्तान में लिखी गई है। वह सैकड़ों साल से गजवा-ए-हिंद का ख्वाब देख रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देअब कोई कोर्ट में कहे कि मैं भगवा कोट पहनकर आऊंगा, कोई कहे मैं क्लास रूम में नमाज पढ़ूंगास्कूल एक शिक्षा का मंदिर है, इसे अखाड़ा बनाने का प्रयास नहीं करेंये पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया और लेबनान नहीं है, ये हमारा देश भारत है

मुजफ्फरपुर: देश की सियासत में तुफान मचा रहे बुरका विवाद में नेताओं के विवादास्पद बयानों का सिलसिला अब तक जारी है। कर्नाटक के कॉलेज से शुरू हुए इस मुद्दे पर रोजाना ऐसे-ऐसे बयान सामने आ रहे हैं, जो इसे शांत करने की बजाय इसमें घी डालने का काम कर रहे हैं।

इस मसले पर बीते कई दिनों से पक्ष और विपक्षा में जमकर तकरार हो रही है। वहीं यह मामला कोर्ट में भी विचाराधीन चल रहा है। लेकिन नेताओं की बयानबाजी बिना किसी लाग-लपेट के अनवरत जारी है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुरका विवाद पर फिर से टिप्पणी करते हुए इसके तार को पाकिस्तान के साथ जोड़ दिया है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "बुरका विवाद महज बुरके के लिए नहीं है। इसकी असली स्क्रिप्ट तो पाकिस्तान में लिखी गई है। सैकड़ों साल से वह गजवा-ए-हिंद का ख्वाब देख रहा है। वो एक बार भारत को तोड़ने में सफल हो चुका है लेकिन अब ऐसा नहीं होगा। हम भारत को टूटने नहीं देंगे। ऐसा ख्वाब देखने वालों को मुंहतोड़ जवाब देंगे।"

मुजफ्फरपुर में केंद्रीय मंत्री ने सपा और कांग्रेस पर बुरका विवाद को भड़काने का आरोप लगाते हुए शनिवार को कहा कि ये दोनों दल केवल वोट के लिए राजनीति कर रहे हैं। इन्हें देश से कोई मतलब नहीं है।

एक कार्यक्रम में शामिल हुए गिरिराज सिंह ने कहा, "मैंने नवादा का एक वीडियो देखा था। उसे कुछ इसी तरह से प्रस्तुत किया गया था, जैसे गजवा-ए-हिंद हो। अब कोई हाईकोर्ट में जाकर कहे कि मैं भगवा कोट पहनकर आऊंगा। कोई कहे मैं क्लास रूम में नमाज पढ़ूगा। क्या ये अलाउड होगा? स्कूल एक शिक्षा का मंदिर है। इसे अखाड़ा नहीं बनाने का प्रयास करें। ये पाकिस्तान, अफगानिस्तान, सीरिया और लेबनान नहीं है। ये हमारा भारत देश है। इसकी एकता और अखंडता को तोड़ने का प्रयास नहीं करें। तीन तलाक कानून को लेकर महिलाओं और लड़कियों के दिल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सहानुभूति हो रही थी। इसी से घबराकर इन्होंने मासूम लड़कियों के मन में जहर घोल दिया। देश की एकता को तोड़ने का काम किया है। ये अब नहीं होगा।"

पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्नी के 'भईया' वाले बयान पर प्रियंका गांधी को लपेटे में लेते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, "पंजाब में मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठे चरणजीत सिंह चन्नी देश को तोड़ने की बात कह रहे हैं। सोनिया गांधी की पुत्री प्रियंका गांधी अपने को बहू कहने पर खिलखिला रही हैं। बिहार और उत्तर प्रदेश के लोगों को गाली दे रही हैं और दिलवा रहीं हैं। इसका परिणाम आने वाले चुनाव में पता चल जाएगा। जब इन्हें हिसाब देना पड़ेगा। कांग्रेस तुष्टिकरण की राजनीति करती है और यह उसे बहुत भारी पड़ने वाला है।"

टॅग्स :कर्नाटक हिजाब विवादगिरिराज सिंहBJPपाकिस्तानकांग्रेसप्रियंका गांधीमुजफ्फरपुरMuzaffarpur
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

भारतक्या बीजेपी में शामिल होंगे रेवंत रेड्डी? तेलंगाना सीएम को लेकर निज़ामाबाद के सांसद धर्मपुरी के बयान ने मचाई सनसनीखेज

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

भारतकेरल सीएम सतीशन का पहला आदेश: महिलाओं के लिए मुफ़्त बस यात्रा, आशा कार्यकर्ताओं के मानदेय में ₹3,000 की बढ़ोतरी

भारत अधिक खबरें

भारत"सरकार हर आयोजन को सड़क पर करा रही है": सड़कों पर नमाज को लेकर सीएम योगी पर अखिलेश का पलटवार

भारतUjjain: श्री महाकाल मंदिर सभा मंडप में सफाई कर्मी महिला को कुत्ते ने काटा

भारत'चंद दिनों के बलात्कार और दुष्कर्म के चंद आंकड़े दे रहा हूँ': नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने आंकड़े जारी कर सम्राट सरकार पर बोला तीखा हमला

भारतविकास प्रक्र‍िया में जनजातीय समाज को शामिल करने प्रधानमंत्री श्री मोदी ने बनाई नीतियां: मंत्री डॉ. शाह

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार