लाइव न्यूज़ :

CRPF Recruitment 2023: सीआरपीएफ में कांस्टेबल के भर्ती के लिए निकली है बंपर वैकेंसी, 1.30 लाख पदों पर नियुक्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी

By आजाद खान | Updated: April 6, 2023 09:55 IST

जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक, इस भर्ती में कुल 1,29,929 पदों पर नियुक्तियां होगी जिसके लिए महिला और पुरुष के लिए अगल-अलग पदों की संख्या को रिजर्व किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देसीआरपीएफ में कांस्टेबल की भर्ती के लिए बंपर भर्ती निकली है। ऐसे में इस भर्ती के तहत कुल 1.30 लाख पदों पर नियुक्तियां होगी। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह जानकारी दी है।

नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक नोटिफिकेशन जारी कर यह एलान किया है कि वह सेंट्रल रिजर्व पुलिस फोर्स (CRPF) में 1.30 लाख कांस्टेबल की भर्ती की जाएगी। नोटिफिकेशन के अनुसार, इस भर्ती में कुल 1,29,929 पदों पर नियुक्तियां होगी और इस भर्ती में महिला और पुरुष के लिए अगल-अलग पद रिजर्व किए गए है। 

ऐसे में जो लोग इस भर्ती में आवेदन करना चाहते है वे सीआरपीएफ के ऑफिशियल वेबसाइट crpf.gov.in पर जाकर इसके बारे में पूरी जानकारी ले सकते है। यही नहीं वे यहां से यह जान सकते है कि इसमें कैसे अप्लाई किया जाएगा। 

नोटिफिकेशन में क्या कहा गया है

जारी नोटिफिकेशन के अनुसार, सीआरपीएफ में कांस्टेबल की भर्ती के लिए कुल 129929 पदों को भरा जाएगा। ऐसे में इन पदों में से 125262 पर पुरुष उम्मीदवारों की भर्ती होगी वहीं 4667 पदों को महिलाओं के लिए रिजर्व कर रखा है। जिन युवाओं को इस भर्ती में सेलेक्ट कर लिया जाएगा उन्हें हर महीने 21,700 रुपए से लेकर 69,100 रुपयए तक की सैलरी दी जाएगी। 

नोटिफिकेशन के मुताबिक, ये भर्ती कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) के लिए ही होगी और इसमें केवल भारतीय नागरिक ही भर्ती हो सकते है। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि इस भर्ती में नेपाल और भूटान के नागरिकों को वरीयता नहीं दी जाएगी। ऐसे में इस भर्ती में वह ही उम्मीदवार ही केवल अप्लाई कर सकते है जिनकी उम्र 18 से 23 साल के बीच का हो। इस भर्ती में एससी और एसटी कैटेगरी वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा में पांच साल की छूट दी जाएगी। वहीं ओबीसी कैटेगरी के युवाओं के लिए यह छूट तीन साल के लिए होगी। 

आवेदन के लिए कितनी शिक्षा है जरूरी?

इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए आपको किसी भी बोर्ड से 10वीं पास होना या फिर उसके बराबर की पढ़ाई जरूरी है। ऐसे में जो लोग इस भर्ती के लिए आवेदन करेंगे उन्हें एफिसेंसी टेस्ट और लिखित परीक्षा से गुजरना होगा और इन दोनों को पास करना होगा। 

बताया जा रहा है कि इस भर्ती के लिए अगर कोई पूर्व अग्निवीर भी अप्लाई करता है तो उसे फिजिकल एफिसेंसी टेस्ट से होकर गुजरना होगा। बता दें कि इससे पहले सरकार ने यह एलान किया है कि वह आने वाले दिनों में खाली पदों पर नियुतक्तियां करेंगे। इसी एलान के तहत यह भर्ती निकाली गई है।  

 

टॅग्स :सीआरपीएफनौकरीभारतMinistry of Home Affairs
Open in App

संबंधित खबरें

भारतदेश के लिए समर्पित ‘एक भारतीय आत्मा’

विश्वअबू धाबी में रोकी गई ईरानी मिसाइलों के मलबे की चपेट में आने से घायल 12 लोगों में 5 भारतीय शामिल

भारतमाफ कीजिए मुनिश्रीजी, आप गलत बोल गए

पूजा पाठBaisakhi 2026: सिर्फ पंजाब ही क्यों? भारत के इन 5 शहरों में भी दिखती है बैसाखी की रौनक, चेक करें बेस्ट स्पॉट्स

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतElection 2026: केरल में चुनावी हिंसा! शशि थरूर के काफिले पर हमला, गनमैन को भी पीटा, 5 धरे गए

भारतवाराणसी का रोम-रोम हुआ रोमांचित, दर्शकों ने देखा कैसा था सम्राट विक्रमादित्य का सुशासन, देखें Photos

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष